राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओ को जागरुख करने के लिए चलाए जा रहे है जागरुखता अभियान हमारे संवाददाता मोहमदसलीम ने बताया की दिनांक 20/10/2023 को आईसीडीएस मंडोर, महिला अधिकारिता ,एवं राजीविका के सम्मिलित तत्वाधान में मंडोर ब्लॉक में जाजीवाल कल्ला ग्राम पंचायत में स्वीप गतिविधियों में मेहँदी प्रतियोगिता , रंगोली ,पोस्टर , मतदान गीत द्वारा मतदान जागरूकता का सन्देश दिया गया | बाल विकास परियोजना अधिकारी भगवान सिंह शेखावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर मतदान जागरूकता रैली को रवाना किया गया तथा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ,साथिनो , ग्रामीण महिलाओ ,स्वयं सहायता समूहों की महिलाये , किशोरी बालिकाओ को मतदान हेतु शपथ दिलाई गयी ! मतदाता पहचान पत्र ,तर्जनि अंगुली पर अमिट निशान द्वारा लोकतंत्र की मजबूत करने का संदेश दिया गया ! कार्यक्रम में मंडोर ब्लॉक सुपरवाइजर सोनम गोस्वामी , आईसीडीएस सुपरवाइजर नाज़ परवीन एवं सीमा शर्मा ,राजीविकाप्रतिनिधि , वीमेन सर्वे इंडिया से मोहम्मद सलीम , नंद घर वेदांता ग्रुप व ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड से से धीरज कुमार शर्मा, सरिता तोमर, आगनबाड़ी कार्यकर्त्ता ,साथिन के साथ 130 सदस्य उपस्तिथ रहे |
स्वीप मतदान जागरूकता मंडोर ब्लॉक कार्यकर्म








