ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Modern Railway Station: राजस्थान के ये 82 रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास, रेल मंत्री अश्विनी ने किया ऐलान

Modern Railway Station: राजस्थान के ये 82 रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास, रेल मंत्री अश्विनी ने कि
Modern Railway Station: राजस्थान के ये 82 रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास, रेल मंत्री अश्विनी ने कि

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास (World Class Railway Stations) बनाने का वादा किया है. उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में यहां पर रेलवे में बड़ा बदलाव हो जाएगा. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इसके पीछे की बड़ी कहानी क्या है? आखिर केवल उन्होंने 82 स्टेशनों को क्यों चुना है? जबकि राजस्थान में रेलवे स्टेशनों की संख्या 886 के आसपास है लेकिन 82 स्टेशन के चुनाव पर सवाल होने लगा है. लोग जानना चाहते हैं आखिर इसके पीछे की कहानी क्या है? क्या यह अमृत भारत योजना (Amrit Bharat Scheme) के तहत किया जा रहा है?

बता दें कि पिछले दिनों जयपुर में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि राजस्थान में अब 82 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा. जैसे आबूरोड, अजमेर, अलवर ,आसलपुर ,जोबनेर, बालोतरा ,बांदीकुई, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भवानीमंडी, भीलवाड़ा, विजयनगर, बीकानेर, बूंदी, चंदेरिया, छबड़ा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, चूरू, रतानिया कला, देशनोक, डेगाना, डीडवाना, फालना, फतहनगर, गांधीनगर जयपुर, फतेहपुर शेखावाटी और गंगापुर सिटी स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास में बदला जाएगा. इसके बाद से यहां पर चर्चा तेज हो गई है. 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण का कहना है कि अमृत भारत परिकल्पना के तहत राजस्थान के जिन 82 रेलवे स्टेशनों के अपग्रेड करने की बात हो रही है उसमें दो तरीके से काम हो रहा है. प्रदेश के वो प्रमुख स्टेशन जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर और जैसलमेर की बिल्डिंग और पूरा चेंज होगा. वर्ल्ड क्लास के स्टेशन बनाए जाएंगे. सारी सुविधा दी जाएगी. बड़े कैफेटेरिया की व्यवस्था की जाएगी. वहां पर आने वाले यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की फीलिंग भी आएगी.

उन्होंने कहा कि स्टेशन की बिल्डिंग को दो से तीन मंजिला किया जाएगा. दूसरे फेज में सी ग्रेड और बी ग्रेड के स्टेशन को भी बेहतर किया जाएगा. राजस्थान में कुल 586 रेलवे स्टेशन है. स्टेशन को बनने में उसके हिसाब से समय लगेगा. जैसे जयपुर को भी बनने में कम से कम 3 साल का समय लग जाएगा. क्योंकि 300 से लेकर 400 करोड़ तक खर्च हो रहा है. इन स्टेशनों पर काम शुरू हो गया है. 

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया