जिन शिकारियों को पकड़ा है उन के पास से हिरण शिकार से सम्बंधित कोई सबुत अदालत में पेश नही किया गया, वन विभाग की इस लापरवाही एवं मिलिभगत होने के कारण कल से बड़ा आंदोलन शुरू होगा ।
क्या है पूरी घटना जिसमे शिकारियों का बचाव और वन्य जीव प्रेमीयो को फंसाने सजिस
दिनाक 23-01-2024 को चक 16 S.L.M.पं.सुलताना में दो शिकारियों को बंदूक से हिरण मारते देखने वाले सकस दिनेश कुमार पुत्र श्री निंबाराम जाणी (विश्नोई ) निवासी जाणी की बेरी कोलियाना त.धौरीमन्ना जिला बाड़मेर। हाल चक 16 S.L.M पंचायत सुल्ताना ( जैसलमेर ) ने बताया मैंने उसी दिन वन विभाग स्टाफ को मौके पर ले जाकर तमाम शिकार घटनाक्रम से अवगत करवाया था। तब वनपाल गणेश जी सारण ने मेरे बयान भी लिये थे लेकिन खेद का विषय है कि उन दोषी शिकारियों को पकड़ना तो दूर आज तक उसका मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। जिसके कारण उन हिरण के हत्यारों से पर्यावरण प्रेमी की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। जिससे उन्होंने अपनी जान बचाने हेतु पुनः घटनाक्रम की निम्न जानकारी देते हुए निवेदन है किया और लिखित रिपोर्ट सोपी जो इस प्रकार है
दिनेश कुमार पुत्र श्री निंबाराम जाणी (विश्नोई ) द्वारा दूबरा से दी गई लिखित रिपोर्ट
दिनांक 23.01.2024 की शाम को करीब 6.00 बजे एक जीप जिसमें उसमें सवार दो जनों को मैंने एक हिरण का पिछा करते देखा तो में भी उस तरफ भागा। मेरे देखते ही देखते उन्होंने भागते एक हिरण के आगे ले जाकर जीप खड़ी कर दी । उनमें से एक ने हिरण को बंदूक से गोली मारी। जिससे हिरण गिर गया। मेरे देखते देखते वह उस हिरण को घिसटते हुए एक झाड़ी के पिछे ले गया और चाकू से उसकी गर्दन काट कर उस हिरण को गाड़ी में डाल लिया। उसके दूसरे साथी ने पानी के डब्बे से उसके (हिरण के खून से सने) हाथ धुलवाऐ। मुझे पास आते देखते ही उस शिकारी ने मेरी और बंदूक तान कर कहा विडियो फोटूं बनाया तो तेरी खैर नहीं। फिर भी मैंने गाड़ी आदि के कुछ फ़ोटों तो ले ही लिये । और फ़िर वो वहां से जीप लेकर भाग गये। मैंने मौके पर बिखरे खून के भी फोटो लिये थे।उसके बाद उसी दिन शाम करीब 7.00 बजे रेंजर हनुमान जी को फोन कर मैंने घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा मैं छुट्टी पर हुं। आप गणेश से बात करो तब करीब 7.30 बजे वनपाल गणेश जी सारण को फोन कर मैंने घटित घटना की पूरी जानकारी दी। दो घंटे बाद गणेशजी वहां मौके पर आये तो मैंने उन्हें घटनास्थल पर मारे गये हिरण का बिखरा खून व जीप के टायरों के निशान आदि भी दिखाये। दूसरे दिन पुनः वे वहां आये और बिना मुकदमा दर्ज किये ही सिर्फ कागज पर बयान लिख उक्त खून आलूदा मिट्टी लेकर रेंज चले गये। फिर भी केस दर्ज नहीं हुआ और शिकारी पक्ष द्वारा मुझ पर राजीनामा का दबाव आने लगा। उन्होंने कहा राजीनामा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चर्चा भी सुनी गई। तो मैंने दिनांक 29.01.2024 को दोपहर 01 बजे D.F.O.श्रीमान पंकज गुप्ता को फोन कर केस दर्ज करवाने को कहा। इसी दौरान किसी से सुनने में आया कि एक शिकारी का नाम सदीक खां पुत्र आचार खां निवासी तुर्के की बस्ती पंचायत सम है। और उसकी गाड़ी के नंबर 3183 है। अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि दोनों शिकारियों को नामजद कर उनके खिलाफ W.L.P.Act 9/51 तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मारा गया हिरण व शिकार में प्रयुक जीप व बंदूक आदि बरामद करवायें। एवं उन्हें पाबंद कर मेरी जान माल की सुरक्षा भी सुनिश्चित करावें। इसी आशा व विश्वास के साथ।
कोई कार्यवाही नहीं होने पर अनिश्चित कालीन धरने का हुआ ऐलान
ये अप्लीकेशन पर्यावरण प्रेमी द्वारा दिनांक 01.4.2024 लिखित रूप से श्रीमान क्षैत्रिय वन अधिकारी रेंज 58 R.D. SMGS नेहड़ाई को दी गई थी लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर नेहड़ाई मोहनगढ़ जैसलमेर मे पर्यावरण प्रेमीयो का संघर्ष जारी जिन शिकारियों को पकड़ा जाना है वो भी अभी तक नहीं हुआ साथ ही उन के पास से हिरण शिकार से सम्बंधित कोई सबुत अदालत में पेश नही किया गया, वन विभाग की इस लापरवाही एवं मिलिभगत होने के कारण लोगों मे रोष उत्पन हो गया और 06-02-2024 से बड़ा आंदोलन शुरू होगा | आपकी जानकारी के लिए बता दे 05-02-2024 की शाम को ACF मोहनगढ़, रेंजर मोहनगढ़ व CI साहब मोके पर पहुँचे ओर धरना समाप्त करने का कहने पर धरना स्थल पर उपस्थित सभी लोगो ने हिरण के अवशेष बरामद कर दोषियों के विरुद्ध कठोर दंड की माँग की है। जो अभी तक नहीं मानी गई है गिरफ्तारी को लेकर धरना स्थल पर किसी को कोई जानकारी नही मिली है धरना स्थल पर रोजाना रात्री को जागरण और दिनमे विशाल धरना प्रदर्शन और पर्यवारण प्रेमीयो के संघर्ष, परीक्षा और चुनोती भरे इस मोसम मे पर्यावरण और वन्य जीवों को बचाने का लगातार संघर्ष कर रहे है जिन्होंने धरना समाप्त करने आए अधिकारियों को कड़वाहट भरे जवाब मे जो कुछ कहा वो इनके दर्द मे साफ जलकता है
वीडियो देखे :- https://www.instagram.com/reel/C2_gzjlo-TH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==








