ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Monsoon Forecast : मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ, तूफान और जोरदार बारिश की चेतवानी

Monsoon Forecast : मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ, तूफान और जोरदार बारिश की चेतवानी
Monsoon Forecast : मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ, तूफान और जोरदार बारिश की चेतवानी

Jambhsar Media, New Delhi : देश के अलग-अलग हिस्सों में इस हफ्ते अलग – अलग जिलों में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। कुछ राज्यों में गर्मी अभी से ही परेशान करती हुई दिख रही है, तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश और ओले गिरने को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है।j

कुछ राज्यों में अभी से ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी की वजह से अभी से ही लोगों का बुरा हाल हो गया है। अभी जिस तरह से गर्मी पड़नी शुरू हुई है, उसे देखकर ऐसा ही लगता है कि आने वाले दिनों में काफी भयंकर गर्मी इस साल पड़ने वाली है।

मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार (18 मार्च) से उत्तर भारत के इलाकों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश, झारखंड और तेलगाना जैसे राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। राजधानी दिल्ली में सुबह से ही काफी अच्छी धूप देखने को मिल रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उल्लेख किया है कि पूर्वी, मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में 20 मार्च तक तूफान, बिजली और ओलावृष्टि के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है। 20 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में हल्की बारिश की भविष्वाणी की गई है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में 18-23 मार्च के दौरान छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश/बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 21 मार्च तक ऐसी ही परिस्थितियां देखने को मिल सकती है। हालांकि, देश के सभी राज्यों में होली के बाद से भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया