ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Monsoon Update: अगले 24 घंटो तक इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Monsoon Update: अगले 24 घंटो तक इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जा
Monsoon Update: अगले 24 घंटो तक इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जा

Jambhsar Media Digital Desk: उत्तर भारत में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी ने हर किसी का जीना ही हराम करके रख दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। लगातार तापमान बढ़ने से लोग भीषण गर्मी से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि अधिकतर हिस्सों में तापमान चालीस डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली में सुबह से सूर्य की तपिश देखने को मिल रही है।

देश के कुछ हिस्सों में देर रात आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। दक्षिण भारत के कई इलाकों में गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर दिया है, जो हर किसी को परेशान करने के लिए काफी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने की चेतावनी जारी कर दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी गर्मी की उम्मीद जताई गई है। इससे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी चिलचिलाती गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। गोवा, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में तेज गर्मी पड़ने के आसार जताए गए हैं। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी दिन और रात गर्म रहने वाले हैं।

सके अलावा राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर में आज मौसम काफी साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, गर्म और शुष्क तेज हवा चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। कानपुर और लखनऊ में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा सकता है।

यहां होगी जमकर तेज बारिश
भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार, आगामी 24 घंटे में तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के तमाम इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बादलों की गरज व आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी मामूली बारिश से लोगों के गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया