ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

उनके न बेटी है और न बहु, इसलिए नीतीश करते है गंदी बातें: महिला विधायक नीतीश कुमार के विधानसभा में अश्लील बयान पर

उनके न बेटी है और न बहु, इसलिए नीतीश करते है गंदी बातें: महिला विधायक नीतीश कुमार के विधानसभा में अश
उनके न बेटी है और न बहु, इसलिए नीतीश करते है गंदी बातें: महिला विधायक नीतीश कुमार के विधानसभा में अश

बिहार विधानसभा में महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपमानजनक टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को विधानसभा पहुंचते ही नीतीश को एक बार फिर बीजेपी विधायकों के विरोध का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, एक महिला बीजेपी विधायक ने ऐलान किया, ”एक बार वह विधानसभा में घुस गए तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे.”

बिहार के नरकटियागंज से बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की. भोजपुरी में बोलते हुए उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार की न बेटी है, न बहू है और न ही पत्नी है. उन्हें दूसरों को देखकर जलन होती है, इसलिए वे ऐसी गंदी टिप्पणी करते हैं. हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे.” भागीरथी देवी यहीं नहीं रुकीं और आगे कहा, ‘नीतीश कुमार का दिमाग ठीक नहीं है, उन्होंने पूरे बिहार की बहू-बेटियों की इज्जत को कुचल दिया है.’

जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश के विवादित बयान का समर्थन करने वाले तेजस्वी के बारे में जब भागीरथी देवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”तेजस्वी यादव मूर्ख हैं, उन्हें कुछ नहीं पता.”

गौरतलब है कि नीतीश कुमार के बयान की आलोचना देश ही नहीं विदेश में भी हो रही है. अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने विधानसभा में यौन शिक्षा पर दिए गए नीतीश के विवादित बयान की आलोचना की है.

मिल्बेन ने नीतीश के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नीतीश कुमार इस्तीफा दें. उन्होंने कहा कि अगर वह भारतीय नागरिक होतीं तो बिहार जाकर मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़तीं.

अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मिलबेन ने नीतीश कुमार के बयान पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कहा गया, “बिहार में महिलाओं के मूल्यों को चुनौती दी गई है, और मुझे लगता है कि इस चुनौती का केवल एक ही जवाब हो सकता है। नीतीश कुमार के बयान के बाद, मेरा मानना ​​है कि सशक्त महिला को आगे आना चाहिए और बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव होना चाहिए.”

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया