Jambhsar Media Digital Desk: भारत के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में पिछले कुछ सालों के दौरान सुधार हुआ है. सरकार अर्बन एरिया को छोटे शहरों से जोड़ने की कोशिश कर रही है. भारतमाला प्रोजेक्ट स्कीम (Bharatmala Pariyojana Scheme) के तहत कई नए एक्सप्रेसवे (Expressway) और मौजूदा सड़कों में सुधार के साथ हाईवे का लगातार विस्तार हो रहा है. पुणे पल्स की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में भारत में कुछ एक्सप्रेसवे तैयार हो रहे हैं, जो आपके सफर को आसान बना देंगे.
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे
यह प्रोजेक्ट (Kanpur Lucknow Expressway) उत्तर प्रदेश में 63 किलोमीटर की दूरी कवर करेगा. कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बन जाने से कानपुर और लखनऊ के बीच सफर का समय घटकर केवल 60 मिनट रह जाएगा.
बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे
बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे (Bengaluru Chennai Expressway) लगभग 262 किमी लंबा होगा. इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र 2 घंटे रह जाएगा. यह एक्सप्रेसवे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे विभिन्न राज्यों को कवर करेगा.
इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे (Indore Hyderabad Expressway) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से होकर गुजरेगा. एक्सप्रेसवे की कुल लम्बाई लगभग 525 किमी बताई गई है, जिससे इंदौर और हैदराबाद के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा.
अमृतसर-भटिंडा-जामनगर एक्सप्रेसवे
अमृतसर-भटिंडा-जामनगर एक्सप्रेसवे (Amritsar Bhatinda Jamnagar Expressway) अमृतसर में शुरू होगा और भटिंडा से होते हुए जामनगर तक पहुंचेगा. यह लगभग 917 किमी लंबा होगा. यह रूट पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात को कवर करेगा.
सूरत-नासिक-सोलापुर एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे सूरत-नासिक-अहमदनगर-सोलापुर (Surat Nashik Ahmednagar Solapur Expressway) के रूट से होकर निकलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, यह 730 किलोमीटर लंबा होगा.
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi Amritsar Katra Expressway) कथित तौर पर 669 किमी लंबा है. इसके बन जाने से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय घटकर केवल 6 घंटे रह जाएगा. एक्सप्रेसवे हरियाणा और पंजाब से होकर गुजरेगा.
अरनासी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे (Varanasi Ranchi Kolkata Expressway) रांची के रास्ते वाराणसी और कोलकाता को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक एक्सेस-कंट्रोल कॉरिडोर होगा और 612 किलोमीटर लंबा होगा. यह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा. पहले वाराणसी से कोलकाता पहुंचने में 15 घंटे लगते थे. अब इससे सिर्फ 9 घंटे लगेंगे.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) सहारनपुर से होकर गुजरेगा. यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को कवर करेगा. लगभग 239 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे यात्रा के समय को 2.5 घंटे तक कम कर देगा.
हैदराबाद-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद से विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे (Hyderabad Visakhapatnam Expressway) 222 किमी लंबा होगा. यह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होते हुए गुजरेगा.
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे
यह (Delhi Mumbai Expressway) भारतमाला प्रोजेक्ट स्कीम के तहत 1,386 किलोमीटर लंबा होगा. इसके बन जाने से लोग केवल 12 घंटों में दो शहरों के बीच यात्रा कर सकते हैं. इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और महाराष्ट्र शामिल होंगे.








