ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

New Fire Station Rajasthan: इस जिले में बनेगा नया फायर स्टेशन, जमीन खोजने में जुटा प्रशासन

New Fire Station Rajasthan: इस जिले में बनेगा नया फायर स्टेशन, जमीन खोजने में जुटा प्रशासन
New Fire Station Rajasthan: इस जिले में बनेगा नया फायर स्टेशन, जमीन खोजने में जुटा प्रशासन

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: जयपुर, 15 फ़रवरी (हि.स.)। नगर निगम हैरिटेज चारदीवारी और उसके आस-पास के इलाकों से आगजनी घटना पर शीघ्रता से काबू पाया जा सके , इसके लिए नया फायर स्टेशन बनाने जा रहा है। इसके लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी है। इस फायर स्टेशन के लिए उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है।

पिछले दिनों यूनेस्को की एक टीम ने जयपुर का दौरा किया था। पर्यटन स्थलों के दौरे के दौरान टीम ने आमेर महल, जंतर-मंतर और हवामहल के पास एक फायर स्टेशन की जरुरत बताई। ताकि किसी अप्रिय घटना की अवस्था में बिना जाम में फंसे फायर बिग्रेड जल्द से जल्द इन स्थानों पर पहुंच सके। इसी को ध्यान में रखकर निगम ब्रह्मपुरी में ही फायर स्टेशन बनाएगा। अब निगम 30 मीटर चौड़ी रोड पर ही फायर स्टेशन के लिए जगह तलाश रहा है। ताकि फायर बिग्रेड को निकलने या घुसने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नगर निगम हैरिटेज सीमा में चार फायर स्टेशन बने हुए है। इनमें आमेर, चौगान, बनीपार्क और घाटगेट फायर स्टेशन शामिल है। इन सभी से फायर बिग्रेड को चारदीवारी में पहुंचने में समय लगता है। क्योंकि चारदीवारी के सभी मार्गों पर हमेशा जाम के हालात रहते है। इस तरह की समस्या पूर्व में चारदीवारी में हुई आगजनी की घटनाओं की दौरान सामने आ चुकी है।

नए फायर स्टेशन के लिए नगर निगम 500 वर्गगज जमीन तलाश रहा है। इन फायर स्टेशन को बनने के बाद ब्रह्मपुरी, जलमहल, सुभाषचौक सहित अन्य आस-पास के इलाकों मे आगजन की घटना पर तुरंत दमकल पहुंच सकेगी। फायर स्टेशन बनाने पर करीब 80 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। स्टेशन पर करीब 4 दमकल तैनात की जाएगी।

पानी के लिए एक 30 से 50 हजार लीटर का स्टोरेज बनाया जाएगा। इसके अलावा पानी के लिए एक ट्यूबवेल भी खुदवाया जाएगा। फायर स्टेशन को पानी सप्लाई के लिए पुरानी पाइप लाइन से भी जोड़ा जाएगा ताकि जरुरत पड़ने पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।

नगर निगम हैरिटेज के सीएफओ देवेंद्र मीणा का कहना है कि फायर स्टेशन बनाने के लिए 30 मीटर चौड़ी सड़क पर जमीन तलाशी जा रही है। इसे बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी है। यूनेस्कों की पहल पर ही इसे बनाया जा रहा है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया