ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

राजस्थान में ट्रायल के दौरान नई रेल लाइन पर 126 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, जानें कब से चलेगी ट्रेन

राजस्थान में ट्रायल के दौरान नई रेल लाइन पर 126 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, जानें कब से चलेगी ट्रेन
राजस्थान में ट्रायल के दौरान नई रेल लाइन पर 126 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, जानें कब से चलेगी ट्रेन

Jambhsar Media Desk, New Delhi : सुरक्षा जांच होने के बाद सेफ्टी क्लियरेंस मिलने के साथ ही आगामी कुछ ही दिनों में दौसा से गंगापुर सिटी तक रेल संचालन शुरू होने की भी संभावना है। जिसके बाद लालसोट उपखण्ड मुख्यालय दिल्ली-मुंबई एवं दिल्ली-अहमदबाद रेलवे ट्रेक से सीधा जुड़ जाएगा।

कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी आरके शर्मा ने लगातार दूसरे दिन दौसा- गंगापुर रेल परियोजना पर ट्रैक का ट्रॉली से निरीक्षण किया। आयुक्त ने शुक्रवार को दौसा से डिडवाना तक करीब 35 किमी लंबे ट्रैक का ट्रॉली निरीक्षण कर कई जगहों पर ट्रॉली से उतर कर सुरक्षा जांच करते हुए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा प्रंबधों जांच की।

डिडवाना तक निरीक्षण के बाद रेल सुरक्षा आयुक्त आरके शर्मा विशेष निरीक्षण रेल में सवार होकर स्पीड ट्रायल के लिए दौसा के लिए रवाना हुए। स्पीड ट्रायल के दौरान यह विशेष ट्रेन 126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ी, जो कि एक सफल स्पीड ट्रायल माना जा रहा है।

रेल संरक्षा आयुक्त बनियाना, नांगल राजावतान एवं सलमेपुरा होते हुए ट्रैक का ट्रॉली से निरीक्षण करते हुए शाम करीब 5.30 बजे डिडवाना पहुंचे। ट्रैक, लेवल, अंडरब्रिज, पुलिया, स्टेशन भवन, कंट्रोल पैनल सिग्नल समेत तमाम चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

उत्तर पश्चिमी रेलवे के डीआरएम विकास पुरुवार, सीईओ वेदप्रकाश, चीफ इंजीनियर गगन गोयल, डिप्टी चीफ इंजीनियर विक्रम मीना, एक्सईएन सीएस यादव, सहायक अभियंता रामअवतार मीना,सीनियर सेक्शन इंजीनियर गंगासागर परसोईयां एवं कृष्ण कुमार जेलियां समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इधर, दौसा स्टेशन पर सीआरएस ने सवाल का उचित जवाब नहीं देने पर एक अधिकारी को फटकार भी लगाई तथा फाटक के कार्मिकों को प्रशिक्षण नहीं देने पर नाराजगी जताई। 

सेफ्टी क्लीयरेंस मिलते ही दौड़ेगी ट्रेन
सुरक्षा जांच होने के बाद सेफ्टी क्लियरेंस मिलने के साथ ही आगामी कुछ ही दिनों में दौसा से गंगापुर सिटी तक रेल संचालन शुरू होने की भी संभावना है। जिसके बाद लालसोट उपखण्ड मुख्यालय दिल्ली-मुंबई एवं दिल्ली-अहमदबाद रेलवे ट्रेक से सीधा जुड़ जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सीआरएस द्वारा एक-दो दिन में में ही सेफ्टी क्लियरेंस जारी कर दिया जाएगा और रेलवे लोकसभा चुनावों की आचार संहिता से पूर्व दौसा से गंगापुर सिटी तक नियमित रेल संचालन शुरू कर देगा।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया