ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में एक जवान शहीद तीन गंभीर रूप से घायल

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में एक जवान शहीद तीन गंभीर रूप से घायल
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में एक जवान शहीद तीन गंभीर रूप से घायल

जम्मू कश्मीर में हुआ आतंकवादी हमला 

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर इलाके में रविवार रात्रि 10 नवंबर को आतंकवादियों के साथ सैनिको की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गए और तीन अन्य जवान घायल हो गए। सूचना के मुताबिक कश्मीर की घाटी में पिछले 48 घंटे में आतंकवादियों के साथ तीन मुठभेड़े हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर जम्मू क्षेत्र के चिनाब घाटी के किश्तवाड़ इलाके में आतंकवादियों व जवानों में मुठभेड़ जारी है। जिसमें सेना के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गई। उनमें से एक जवान शहीद हो गया।

जानकारी के मुताबिक बाकी तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बारामूला के सोपुर इलाके में सैनिको द्वारा आतंकवादियों की तलाश अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में कम से कम तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं। बारामुला, श्रीनगर और किश्तवाड़ जिलों में कम से कम तीन जगह पर बहुत बड़े पैमाने में सैनिको के द्वारा सुरक्षा के अभियान चल रहे है।

आतंकवादियों की तलाश जारी
पुलिस द्वारा पुष्टि की गई जिसमे बताया गया कि हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के साथ जवानों की मुठभेड़ अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक इन इलाके में 3 या 4 आतंकवादी फंसे हुए हैं। जिनकी तलाश अभी भी जारी है। 

शहीद हुए सैनिक की पहचान की गई 
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक की पहचान की गई। सैनिक की जानकारी 2 पैरा के नायब सूबेदार राकेश कुमार के तौर पर की गई है। तथा उनके इस सर्वोच्च बलिदान को सलामी दी जा रहा है। मुठभेड़ में शहीद हुए राकेश कुमार के साथ-साथ तीन अन्य सैनिक जवान भी घायल है। जिनकी स्तिथि स्थर बताई जा रही है। 

आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी 
आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी के बारे में खुफिया जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ के भारत रिज क्षेत्र मे सैनिक सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसका मकसद इन आतंकवादियों को पकड़ा है। ये लोग वही आतंकवादी है जिनके द्वारा दो निर्दोष ग्रामीणों का अपहरण किया गया तथा बाद में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसी स्थिति को देखते हुए भारतीय जवानों की ओर से आतंकवादियों को खुली चुनौती दी गई और गोलाबारी शुरू की गई। इस प्रकार की घटना आम नागरिकों को चिंता में डाल देती है। 

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया