Jambhsar Media Digital Desk: केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए बहुत सी योजनाएं आरंभ की है। इनमें से ही एक योजना है पीएम आवास योजना। बताते चलें कि इस योजना के माध्यम से देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब नागरिकों को आवास के लिए मदद की जाती है।
जैसा कि आपको पता ही है कि हमारे देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ज्यादातर नागरिकों के पास घर नहीं है। इसीलिए गांव के निवासियों ने अपना स्वयं का घर बनाने के लिए सरकार की मदद प्राप्त करने हेतु पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन दिया है।
तो अब ऐसे में विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट को आप ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक कैसे करना है इसके बारे में आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से हर एक जानकारी देने वाले हैं।
PM Awas Yojana Gramin Beneficiary List
पीएम आवास योजना के तहत देश के गरीब और बेघर नागरिकों को घर बनाने के लिए सरकार की ओर से सहायता राशि दी जाती है। इससे यह फायदा होता है कि अत्यंत गरीब लोग अपना खुद का घर बना पाते हैं और इन्हें फिर कच्चे घर में या फिर झुग्गी में नहीं रहना पड़ता। बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत लाभ केवल ऐसे नागरिकों को ही दिया जाता है जो अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं।
पंजीकरण के पश्चात फिर सरकार की तरफ से लाभार्थी नागरिकों की सूची जारी की जाती है। इस तरह से जिन नागरिकों का नाम इस लिस्ट में होता है सिर्फ इन्हें ही पक्का घर बनाने के लिए मदद मिलती है। आप इस लाभार्थी सूची को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी के साथ जांच सकते हैं। बताते चलें कि पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में अगर आपका नाम आपको मिल जाता है तो फिर आपको घर बनाने के लिए सरकार पैसे प्रदान करती है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि अगर आपका नाम इसमें होगा तो ही आपके घर बनाने के लिए वित्तीय मदद मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि देश के ग्रामीण नागरिकों के लिए यह योजना बड़े पैमाने पर चलाई जा रही है। इसलिए योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
परंतु इस योजना का लाभ केवल ऐसे व्यक्तियों को ही दिया जाएगा जो वास्तव में पात्रता रखते होंगे। ऐसे में इस सूची को चेक करना इसलिए अनिवार्य हो जाता है क्योंकि लिस्ट में जिन नागरिकों का नाम जोड़ा जाता है इन्हें मकान बनाने के लिए सरकार सहायता देती है। इस प्रकार से आवेदक सुनिश्चित हो जाता है कि योजना के तहत इसे लाभ मिलेगा या नहीं।
पीएम आवास योजना के लिए करें ये काम
अगर आपका नाम पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में आपको नहीं मिलता है। तो तब आपको चाहिए कि आप एक बार अपनी सारी जानकारी को सही तरह से चेक कर लें। दरअसल बहुत से व्यक्ति आवेदन देते समय कुछ गलतियां कर देते हैं या फिर दस्तावेज अधूरे जमा करते हैं।
तो ऐसे में यदि आपके सारे दस्तावेज सही हैं और सारा विवरण आपने सही दर्ज किया है और फिर भी आपको लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में आप विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर जाकर इस बारे में पूछ सकते हैं।
पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
यदि आप देश के किसी ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और आपने पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन दिया है, तो आप इस लिस्ट में अपना नाम नीचे बताए गए तरीके का पालन करते हुए चेक कर सकते हैं :-
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में आपको अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले विभागीय वेबसाइट को ओपन करना है।
अब आपको वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर चले जाना है और अब आपको यहां दिए गए मेनू में जाना है।
मेनू में आपको कई विकल्प दिखाई देंगे लेकिन यहां पर आपको आवाससॉफ्ट वाला ऑप्शन ढूंढ कर इसे दबा देना है।
आवाससॉफ्ट वाले विकल्प को दबाते ही आपके सामने फिर एक ड्रॉप डाउन मेनू आ जाएगा।
यहां पर अब आपको रिपोर्ट वाले विकल्प को सिलेक्ट करने के बाद फिर इस पर क्लिक कर देना है।
रिपोर्ट के ऊपर जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आप फिर नए पृष्ठ पर चले जाएंगे जहां पर आपको सोशल ऑडिट रिपोर्ट्स एच सेक्शन दिखाई देगा।
दिखाई दिए गए विकल्प के ऊपर आपको क्लिक करना है और इस तरह से आपके सामने अब एक और दूसरा नया पेज आ जाएगा।
अब आपको इस नए पृष्ठ पर कुछ डिटेल दर्ज करनी है जैसे कि आपका नाम एवं आपके जिले का नाम, आपके राज्य का नाम एवं ब्लॉक का नाम और साथ में गांव का नाम।
इस सारी जानकारी को चुन लेने के पश्चात फिर आपको योजना लाभ के सेक्शन में से प्रधानमंत्री आवास योजना को चुन लेना है।
फिर अगले चरण में आपको कैप्चा कोड डालना है और इसके बाद सबमिट वाला बटन दबा देना है।
इस सारी प्रक्रिया के बाद आपके समक्ष पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
आप अब इस सूची को चेक कर सकते हैं और साथ में यह भी देख सकते हैं कि इस योजना के तहत क्या प्रोग्रेस अब तक हुई है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए आपको डाउनलोड वाले बटन को दबाकर इसका प्रिंट निकाल लेना है। है।








