Jambhsar Media Digital Desk : सभी उम्मीदवारों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही PM Awas Yojana की लाभार्थी सूची को देखना अनिवार्य है। क्योंकि सरकार ने योजना का लाभ देने के लिए योग्य उम्मीदवारों का नाम लाभार्थी सूची में दर्ज किया है।
यही कारण है कि आपको सरकारी योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए लाभार्थी सूची की जांच करना चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लाभार्थी सूची में नामांकित उम्मीदवारों को घर बनाने के लिए एक करोड़ 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
आपको बता दें कि पीएम आवास योजना देश भर में रहने वाले शहरी और ग्रामीण लोगों के लिए अलग-अलग प्रकार से लागू की जाती है। इसलिए दोनों को अलग-अलग मदद की राशि भी निर्धारित की गई है। शहरी गरीब परिवारों को 2.50 लाख रुपये और ग्रामीण गरीब परिवारों को 1.20 लाख रुपये देने का प्रस्ताव है।
वही जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2015 में शुरू हुई इस योजना में लाभार्थियों को एकमुश्त सहायता नहीं दी जाती है; इसके बजाय, लाभार्थियों को उनके खाते में किश्तों के आधार पर सहायता दी जाती है। लाभार्थियों को तीन किश्तों में पूरी रकम दी जाती है।
PM आवास योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देना है। क्योंकि आज भी हमारे देश में कई परिवार झुग्गी-झोपड़ी या कच्चे मकान में रहते हैं। कुछ परिवारों को बारिश जैसे बुरे मौसम में बहुत कठिन समस्याएं होती हैं क्योंकि उन्हें स्वयं का रहने का मकान तक नहीं मिलता है। इसलिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया था।
इसलिए इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए पैसे देना है जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है या झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं। साथ ही, इस योजना का उद्देश्य यह है कि हमारे देश के सभी परिवारों को पक्का घर मिलेगा, जिससे देश तेजी से विकसित हो सकेगा।
मुख्य योग्यता के अनुसार, इस योजना का लाभ सिर्फ राशन कार्ड धारकों को मिलेगा।
योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये होनी से कम चाहिए।
जिन लोगों को पहले से पक्का मकान नहीं है, वे भी इस योजना से लाभ उठाएंगे।
आय प्रमाण पत्र,
जाति प्रमाण पत्र,
स्थानीय निवास प्रमाण पत्र,
समग्र ID
आधार कार्ड
बैंक की पासबुक,
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मोबाइल नंबर
योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
फिर आपको वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर मेनू बार में जाना होगा है और सामाजिक निरीक्षण रिपोर्ट्स पर क्लिक करना है।
फिर “Beneficiary details for verification” पर क्लिक करना है।
आपको इसके बाद अगले पेज पर भेज दिया जाएगा।
अब आपको अपने राज्य का नाम, जिले का नाम, ब्लॉक का नाम और गांव का नाम चुनना होगा।
साथ ही, आवेदन करने वाले वित्त वर्ष का चुनाव करें, फिर आपके गांव की लाभार्थी सूची दिखाई देगी।
इस तरह, आप अब लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकेंगे।








