Jambhsar Media Desk, New Delhi : किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से 1 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत लाभार्थी किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता राशि सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है। इस सहायता राशि को साल में तीन किस्तों के रूप में किसानों को दिया जाता है। प्रत्येक किस्त ₹2000 की होती है, ये किस्त सीधा डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।
प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थी किसानों के अकाउंट में अब तक 16 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं। 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त जारी की गई थी। अगर अभी तक आपके खाते में 16वी किस्त का पैसा नहीं आया है तो जरूरी है कि आप अपने खाते का स्टेटस चेक करें।
सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को ई केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है, इसलिए 16वीं किस्त का पैसा भी उन्हीं किसानों के अकाउंट में भेजा गया जिन्होंने ई केवाईसी कंप्लीट करा लिया था। जिनका ई केवाईसी नहीं हुआ है, उनके अकाउंट में 16वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और दिया गया कैप्चा कोड भर देना होगा।
इसके बाद आप जैसे ही गेट डाटा के बटन पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर बेनिफिशियरी स्टेटस खुल जाएगा।
इसमें आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि आपके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं और अब तक कितनी किस्त आपके अकाउंट में ट्रांसफर की जा चुकी है।
अगर बेनिफिशियरी स्टेटस में ये दिख रहा है कि आपके अकाउंट में 16वीं किस्त नहीं ट्रांसफर की गई है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606, 155261 पर संपर्क कर सकते हैं। वहां आपको डिटेल मिल जाएगी कि आखिर आपके अकाउंट में 16वीं इंस्टॉलमेंट क्यों नहीं आई है। अगर ई-केवाईसी या भू-सत्यापन पूरा नहीं हुआ है तो जल्द से जल्द ये प्रक्रिया पूरी करा लें।








