ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Good News: राजस्थान में हजारों सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन, लिस्ट हुई जारी

Good News: राजस्थान में हजारों सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन, लिस्ट हुई जारी
Good News: राजस्थान में हजारों सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन, लिस्ट हुई जारी

Jambhsar Media, New Delhi: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की मौज होने वाली है. जल्द ही शिक्षा विभाग में बम्पर प्रमोशन होने वाले है. शिक्षा विभाग ने लंबे समय बाद द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता खोल दिया है। इसके लिए अस्थाई मैरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।

 अब इस वर्ग के शिक्षकों को शीघ्र ही पदोन्नति का तोहफा मिल जाएगा। पदोन्नति से बड़ी संख्या में वरिष्ठ अध्यापकों के पद खाली होने से विद्यार्थियों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। इन्हें भरने के लिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी भी लंबे समय से नहीं हो पा रही है।

विभाग ने बकाया पदोन्नति के लिए 47 हजार वरिष्ठ शिक्षकों की तीन शिक्षा सत्रों की अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी की है। इसमें से करीब दस हजार द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति होने की संभावना है। यदि इनको व्याख्याता पद पर पदोन्नत किया तो द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के इतने ही पद रिक्त हो जाएंगे। पहले से 13 हजार पद रिक्त चल रहे है। ऐसे में रिक्त पदों का आंकड़ा 23 हजार तक पहुंच जाएगा।

तृतीय की डीपीसी भी बकाया

द्वितीय श्रेणी की तरह तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी भी तीन साल से लम्बित है। शिक्षा सत्र 2021-22, 2022-23 तथा 2023-24 की डीपीसी नहीं हुई है। इस वजह से द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी होने के बाद भी तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी नहीं हो पाएगी।

बकाया चल रही डीपीसी व 6 डी प्रक्रिया करने की आवश्यकता है। प्रारंभिक से माध्यमिक शिक्षा में समायोजन नहीं नहीं होने से माध्यमिक शिक्षा में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के रिक्त पदों की संख्या अधिक है। पदोन्नति होने से सीधी भर्ती व स्थानांतरण के रास्ते खुल सकते हैं।

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की स्थिति
विभाग- स्वीकृत- कार्यरत- रिक्त
प्रारंभिक- 176020- 167040- 8980
माध्यमिक- 98500- 67611- 30899

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया