ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Bharat Jodo Nyay Yatra: 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेगी राजस्थान में प्रवेश, यहाँ जानिए पूरा शेड्यूल

Bharat Jodo Nyay Yatra: 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेगी राजस्थान में प्रवेश
Bharat Jodo Nyay Yatra: 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेगी राजस्थान में प्रवेश

Jambhsar Media Digital Desk नई दिल्‍ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को राजस्थान में प्रवेश करने वाली है. आइए जानते है राहुल गांधी की यह यात्रा किन जिलों से होकर गुजरेगी और क्या रहेगा पूरा टाइम टेबल…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को धौलपुर जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी. यहां यात्रा का ध्वज राजस्थान के नेताओं के हाथ में सौंपा जाएगा. इसके बाद यह यात्रा धौलपुर शहर से होकर गुजरेगी. इसके बाद आगे बढ़ जाएगी. पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने इस यात्रा के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है.

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि अभी तक के संभावित कार्यक्रम के मुताबिक 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश से धौलपुर जिले की सीमा में यात्रा प्रवेश करेगी. इसके बाद एक-दो दिन का ब्रेक होगा.

ब्रेक के बाद जब यात्रा शुरू होगी तो धौलपुर शहर से होकर यात्रा गुजरेगी और इसके बाद मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी. यहां यात्रा का ध्वज मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को सौंपा जाएगा.

22 से प्रमुख नेता निकलेंगे दौरे पर : 

उन्होंने बताया कि यात्रा के स्वागत को लेकर 22 फरवरी से प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य प्रमुख नेता दौसा, भरतपुर लोकसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम करते हुए धौलपुर तक जाएंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. उन्होंने बताया कि राजस्थान के लोग बड़ी संख्या में राहुल गांधी की यात्रा में पहुंचेंगे और यात्रा का स्वागत करेंगे.

मणिपुर से मुंबई तक निकाली जा रही है यात्रा :

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा हिंसाग्रस्त प्रदेश मणिपुर से शुरू हुई है, जो अलग-अलग राज्यों से होकर मुंबई तक जाएगी. इससे पहले राहुल गांधी ने साल 2022 में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यात्रा निकाली थी.

उस समय यह यात्रा हाड़ौती और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरी थी. इस बार राहुल गांधी की यात्रा केवल धौलपुर जिले से ही होकर गुजरेगी और मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया