ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Railway: बिना टिकट यात्रा करने वाले जान ले रेलवे का यह नया नियम, नहीं तो पछताएंगे बाद में

Railway: बिना टिकट यात्रा करने वाले जान ले रेलवे का यह नया नियम, नहीं तो पछताएंगे बाद में
Railway: बिना टिकट यात्रा करने वाले जान ले रेलवे का यह नया नियम, नहीं तो पछताएंगे बाद में

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: डिजिटल इंडिया विजन को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे ने ट्रेनों में भी ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया हैं रेल यात्रियों के लिए नई व्यवस्था नए वित्तीय वर्ष से प्रभावी हो जाएगी। इसके लिए रेलवे अपने टीटीई को टिकट चेकिंग के लिए उपलब्ध कराए गए हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी मशीन) में पहले से मौजूद क्यूआर कोड को जल्द अपडेट करेगी।

समूचे जोधपुर मंडल पर कार्यरत करीब तीन सौ टीटीई को टिकट जांच में पारदर्शिता और उसके सरलीकरण के लिए एच एच टी मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिससे ट्रेनों में टिकट चेकिंग का कार्य अब इसी से किया जा रहा है। टिकट चेकिंग कार्य ऑनलाइन करने के साथ ही अब एच एच टी मशीन अपडेट होने से यात्रियों से जुर्माने व डिफरेंस की राशि क्यू आर कोड से ऑनलाइन ली जा सकेगी।

जहां एच एच टी मशीन से टिकट चेकिंग कार्य का सरलीकरण व पारदर्शी हुआ है वहीं आमजन को डिजिटल पेमेंट (क्यूआर कोड) की भी सुविधा मिलेगी। इससे टिकट चेकिंग व्यवस्था पेपरलेस हो सकेगी। यात्री से लिया गया ऑनलाइन भुगतान सीधे रेलवे बुकिंग में ट्रांजेक्ट होगा तथा संबंधित टीटीई की एच एच टी मशीन में इसका तिथिवार रिकार्ड भी रहेगा।

ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर टीटीई की ओर से रेलवे नियमानुसार लिए जाने वाला भुगतान ऑनलाइन लेने के संबंध में मुख्यालय से दिशानिर्देश प्राप्त हुए हैं। इसे लागू करने की दिशा में गंभीरता से काम शुरू किया गया है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया