Jambhsar Media Desk, New Delhi: इस चुनावी साल में रेलवे राजस्थान पर कृपा बरसा रहा है. इसके साथ ही रेलवे ने एक और तगड़ी घोषणा कर दी है. रेलवे की ओर से यात्रियों को खु़श करने के लिए किराए में रियायत की सौगात दी गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से किराए में कटौती करने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
कोरोना काल के दौरान रेलवे की ओर से ट्रेनों में यात्रियों को दी जाने वाली सभी प्रकार की रियायतों को बंद कर दिया था। साथ ही शुल्क में भी इजाफा कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से किराए में कमी करने का ऐलान किया गया है।
30 से घटाकर किया दस रुपए
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से कोरोना काल में 50 किमी तक टे्रनों में यात्रा करने कें एवज में यात्रियों से किराए के रूप में 30 रुपए वसूल किए जा रहे थे। लेकिन अब रेलवे की ओर से इसको कम करके महज दस रुपए कर दिया है।
रेलवे बोर्ड ने यूटीएस सिस्टम और यूटीएस एप में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है। लोकल टिकट बुकिंग करने वाले आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर में भी बदलाव आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कुछ ही ट्रेनों पर लागू होगी सुविधा
कोरोना काल के दौरान रेलवे की ओर से कई पैसेंजर ट्रेन को भी एक्सप्रेस श्रेणी में शामिल कर दिया था। रेलवे के नियम के अनुसार 50 किमी की यात्रा का एक्सप्रेस ट्रेन का कम से कम किराया 50 रुपए है। ऐसे में इन ट्रेनों में भी यात्रियों को अधिक शुल्क देना पड़ रहा था।
लम्बे समय से उठ रही थी मांग
कोरोना काल के दौरान पैसेंजर ट्रेनों को भी रेलवे की ओर से एक्सप्रेस घोषित किया गया था। हालांकि अब कोरोना काल बीते करीब तीन साल का समय बीत चुका है।
ऐसे में यात्रियों की ओर से लम्बे समय से लगातार किराए को कम करने की मांग की जा रही थी। रेलवे की ओर से जारी किए गए नए आदेशों से दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक राहत मिल सकेगी।
इस संबंध में रेलवे बोर्ड स्तर पर चर्चा की जा रही है। किराया कम करने की तैयारी है। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी होगा।
–रोहित मालवीय, सिनीयर, डीसीएम, रेलवे कोटा मण्डल।








