ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई

राजस्थान को बड़ी सौगात, अब इन 12 जिलों में बनेंगे 16 रोप-वे

राजस्थान को बड़ी सौगात, अब इन 12 जिलों में बनेंगे 16 रोप-वे
राजस्थान को बड़ी सौगात, अब इन 12 जिलों में बनेंगे 16 रोप-वे

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बीच हुई चर्चा के बाद सरकार ने 12 जिलों में 16 रोप-वे बनाने की योजना तैयार की है। इस योजना से धार्मिक पर्यटन को बूम मिलेगा।

प्रदेश की भाजपा सरकार राजस्थान में पर्यटन (विशेष रूप से धार्मिक) को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बीच हुई चर्चा के बाद सरकार ने 12 जिलों में 16 रोप-वे बनाने की योजना तैयार की है। सरकार यह योजनाएं केन्द्र सरकार को भेजेगी और केन्द्रीय प्रवर्तित योजना में मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में सार्वजनिक निर्माण विभाग और एनएचएआई सवाईमाधोपुर, बूंदी, जयपुर, उदयपुर, राजसमंद, सीकर, जोधपुर, दौसा, बारां, बांसवाड़ा, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में रोप-वे विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। इन 12 जिलों में 16 रोप वे बनाए जाएंगे। इन रोप-वे के बन जाने से राजस्थान के कई धार्मिक स्थलों पर जाना आसान तो होगा हीए साथ ही यह टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 12 फरवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ बैठक में पर्वतमाला परियोजना के तहत रोप-वे बनाए जाने की जानकारी दी थी। इसके तुरंत बाद राजस्थान सरकार एक्शन मोड में आई। इसका काम सार्वजनिक निर्माण विभाग को सौंपा गया। इस पर तेजी से काम शुरू हुआ और पर्यटन विभाग से चर्चा के बाद मात्र पांच दिनों में ही रोप वे की जगह चिह्नित कर ली गई। संभवतः सोमवार को रोप-वे के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेज दिए जाएंगे।

रोप-वे यानी रस्सी या तारों के सहारे बनने वाला रास्ता। आमतौर पर इसका प्रयोग पहाड़ी इलाकों में आवागमन सुगम बनाने के लिए किया जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में आने-जाने में काफी समय लगता है। प्रदेश में ये रोप-वे बन जाते हैं तो धार्मिक स्थलों पर आना-जाना आसान हो जाएगा। समय की काफी बचत होगी।

किस जिले में कहां रोप वे प्रस्तावित
त्रिनेत्र गणेश जी, सवाईमाधोपुर
रामेश्वर महादेव मंदिर, बूंदी
आमेर.नाहगरढ़, जयपुर
चौथ का बरवाड़ा, सवाईमाधोपुर
रूठी रानी महल से हवामहल, जयसमंद, उदयपुर
कुंभलगढ़ से लाखेला, राजसमंद
राजसमंद झील के चारों तरफ, राजसमंद
इंद्रगढ़, बूंदी

जीणमाता मंदिर से काजल शिखर मंदिर, सीकर
सिद्धनाथ मंदिर, कायलाना, जोधपुर
श्री गढ़ गणेश जी मंदिर, ब्रह्मपुरी, जयपुर
भैरव मंदिरए मेहंदीपुर बालाजी, दौसा
कृष्णा माताए रामगढ़, बारां
समाय माता से भंडारिया हनुमान, मदारेश्वर, बांसवाड़ा
राजाजी का तालाब, तारागढ़, अजमेर
चित्तौड़गढ़ किला, चित्तौड़गढ़।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया