ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 70 हजार भर्तियों की मिली मंजूरी

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 70 हजार भर्तियों की मिली मंजूरी
राजस्थान के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 70 हजार भर्तियों की मिली मंजूरी

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा किया है कि राज्य सरकार 70 हजार सरकारी पदों पर भर्ती कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वादा किया है कि राजस्थान सरकार 70 हजार सरकारी पदों पर भर्ती कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगी। साथ ही उनके कौशल में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। हमारी सरकार मजदूर, युवा, महिला और किसानों की सरकार है। हमने मात्र दो महीने के कार्यकाल में ही संकल्प पत्र के वादों को पूरा करना प्रारम्भ कर दिया है।

सीएम भजन लाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात किया गया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। यदि आवश्यकता हुई तो ऐसे मामलों की सीबीआई से भी जांच करवाई जाएगी।

सीएम भजन लाल शर्मा ने रविवार को पूर्वी राजस्थान दौरे के दूसरे दिन सवाई माधोपुर, दौसा एवं टोंक सहित विभिन्न जिलों में आयोजित आभार एवं स्वागत सभाओं को संबोधित करते हुए कहा राज्य सरकार ने 73 लाख परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेण्डर, गेहूं की एमएसपी पर 125 रुपए का अतिरिक्त बोनस तथा किसान सम्मान निधि की राशि में 2 हजार रुपए की वृद्धि जैसे कई जनकल्याणकारी निर्णय लिए हैं।

सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा देश को गरीबी से मुक्त करने तथा वंचित तबके को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनसे गरीबों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व बदलाव आया है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया