जयपुर: राजस्थानवासियों के लिए एक ऐतिहासिक और उत्साहजनक खबर सामने आई है। देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन अब राजस्थान से भी होकर गुज़रेगी। दिल्ली–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का 657 किलोमीटर लंबा हिस्सा राज्य के 7 प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगा, जहां कुल 9 स्टेशन बनाए जाएंगे।
बुलेट ट्रेन (Bullet Train in Rajasthan) हाई-स्पीड ट्रेन की रफ्तार, राजस्थान की तरक्की
इस बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिससे दिल्ली से अहमदाबाद की दूरी सिर्फ 3 से 4 घंटे में तय की जा सकेगी। अभी इस सफर में 14 से 15 घंटे लगते हैं। इस परियोजना से राजस्थान की आम जनता, व्यापार जगत और पर्यटन उद्योग को ज़बरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।
किन जिलों से गुज़रेगी बुलेट ट्रेन?
यह हाई-स्पीड कॉरिडोर राजस्थान के 7 प्रमुख जिलों से होकर गुज़रेगा:
अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर।
बुलेट ट्रेन राजस्थान (India Bullet Train Route) के इन जिलों में 9 बुलेट ट्रेन स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं:
1. बहरोड़ (अलवर) 2. शाहजहांपुर 3. जयपुर 4. किशनगढ़ 5. अजमेर 6. विजयनगर (भीलवाड़ा) 7. चित्तौड़गढ़ 8. उदयपुर 9. डूंगरपुर (खैरवाड़ा)
आधुनिक तकनीक से होगा निर्माण
उदयपुर जिले में 127 किमी लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा, जिसमें 8 सुरंगें बनेंगी।
ट्रैक को अधिकतर एलीवेटेड (ऊंचे पिलरों पर) बनाया जाएगा ताकि यातायात और बस्तियों को कोई नुकसान न हो।
मार्ग में आने वाली 5 नदियों पर बहुउद्देशीय ब्रिज भी बनाए जाएंगे।
परियोजना का सर्वेक्षण हेलिकॉप्टर से किया गया है और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।
यात्रा के समय में होगी जबरदस्त कमी
बुलेट ट्रेन के संचालन से दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, और मुंबई जैसे महानगरों के बीच की दूरी अब केवल कुछ घंटों की रह जाएगी। यह समय की बचत ही नहीं, बल्कि आर्थिक गति के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी।
बुलेट ट्रेन से राजस्थान को क्या फायदे होंगे?
पर्यटन को मिलेगा नया पंख: जयपुर, उदयपुर, अजमेर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों तक पहुंच और आसान होगी।
व्यापार और निवेश में इजाफा: उद्योगों और व्यवसायियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
रोजगार के अवसर: निर्माण और संचालन के दौरान हज़ारों नौकरियां पैदा होंगी।
एक नजर में आंकड़े
बुलेट ट्रेन राजस्थान से जूड़ी विशेषता का विवरण
कुल दूरी लगभग 875 किमी
राजस्थान में दूरी 657 किमी (75%)
जिले 7 प्रमुख जिले
स्टेशन 9 प्रस्तावित स्टेशन
अधिकतम गति 350 किमी/घंटा
सुरंगें 8 (केवल उदयपुर में)
पुल 5 नदियों पर बहुउद्देशीय ब्रिज
यात्रा समय सिर्फ 3–4 घंटे (दिल्ली–अहमदाबाद)
बुलेट ट्रेन राजस्थान मे आने पर निष्कर्ष
बुलेट ट्रेन सिर्फ एक तेज़ रफ्तार वाली रेल नहीं, बल्कि राजस्थान के लिए विकास की नई रेल है। यह परियोजना राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, व्यापार और लोगों की जिंदगी को नई दिशा देगी। जिस तरह से राजस्थान को इसमें अहम भूमिका मिली है, वह राज्य के भविष्य को और भी उज्जवल बनाता है।
अब राजस्थान दौड़ेगा बुलेट की रफ्तार से!








