ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Rajasthan News: गंगा नदी के तर्ज पर विकसित होगी राजस्थान की ये नदी, 1.72 अरब रूपए की आएगी लागत

Rajasthan News: गंगा नदी के तर्ज पर विकसित होगी राजस्थान की ये नदी, 1.72 अरब रूपए की आएगी लागत
Rajasthan News: गंगा नदी के तर्ज पर विकसित होगी राजस्थान की ये नदी, 1.72 अरब रूपए की आएगी लागत

Jambhsar Media, New Delhi : पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर जिले की जोजरी नदी अब फिर से विकसित की जाएगी. इस काम पर करीब 1 अरब 72 करोड़ 58 लाख की लागत आएगी. इसकी घोषणा सालावास में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई.

विधानसभा क्षेत्र लूणी के सालावास में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत व प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री तथा लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने 1 अरब 72 करोड़ 58 लाख की लागत से होने वाले जोजरी नदी के पुनरुद्धार योजना के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया।

इस मौके पर शेखावत ने कहा कि जोजरी नदी काफी समय से अभिशाप बनी हुई थी, लेकिन अब जोजरी वरदान साबित होगी, क्योंकि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की भजनलाल सरकार ने जोजरी की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।

शेखावत ने कहा कि 2019-20 में गंगा सफाई आयोग के अधिकारियों को जोधपुर भेजा। अधिकारियों ने रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा ताकि आगे केंद्र में भेजा जा सके, लेकिन जोधपुर कलक्टर ने प्रस्ताव बनाकर नहीं भेजा।

जोजरी की तर्ज पर लूणी का भी होगा उद्धार : पटेल
समारोह में केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं कि जोजरी की तर्ज पर लूणी नदी का भी उद्गम स्थल से लेकर अंतिम पड़ाव बालोतरा तक उद्धार किया जाएगा।

इसके लिए बड़े स्तर पर परियोजना बनाई जाएगी। जोधपुर शहर विधायक अंतुल भंसाली ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भजनलाल सरकार में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।

इससे पूर्व सरपंच ओमाराम पटेल ने सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत की ओर से अभिनंदन किया। संचालन भाजपा लूणी मंडल के पूर्व अध्यक्ष खीमराज जांगिड़ ने किया। राजेश बेनिवाल ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रधान शैलाराम सारण, नंदवान सरपंच विमला बेनिवाल, जोधपुर विवि के पूर्व कुलपति डॉ. गुलाबङ्क्षसह चौहान, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, लायंस क्लब जोधाणा रीजन अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक पटेल, भाजपा लूणी मंडल अध्यक्ष पोलाराम सुथार, झंवर मंडल अध्यक्ष श्रवण पटेल, परीक्षितङ्क्षसह चंपावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष छोटूङ्क्षसह राठौड़,वार्डपंच गणपतराम गहलोत, पूर्व उपसरपंच हजारीङ्क्षसह गहलोत, कालूराम, उपखण्ड अधिकारी लूणी पुखराज कंसोटिया आदि मौजूद रहे।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया