ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Rajasthan Rail Fair: राजस्थान के इस शहर से रामदेवरा रुणिचा जाना हुआ आसान, 43 प्रतिशत कम लगेगा किराया

Rajasthan Rail Fair: राजस्थान के इस शहर से रामदेवरा रुणिचा जाना हुआ आसान, 43 प्रतिशत कम लगेगा किराया
Rajasthan Rail Fair: राजस्थान के इस शहर से रामदेवरा रुणिचा जाना हुआ आसान, 43 प्रतिशत कम लगेगा किराया

Jambhsar Media, New Delhi: रामदेवरा से सूर्यनगरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जोधपुर से जैसलमेर तक चलने वाली विशेष ट्रेन में, कोरोना के काल के बाद रेलवे ने यात्रियों के किराये में कटौती की है। अब यहां, एक्सप्रेस की बजाय जनरल टिकट की सुविधा भी उपलब्ध है।

पूर्व में उक्त ट्रेन में किराया एक्सप्रेस ट्रेन के हिसाब से वसूला जाता था। कोरोना काल से पहले यह स्पेशल ट्रेन साधारण सवारी गाड़ी के रुप में संचालित हो रही थी। किराये में कमी होने से ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के किराए में रियायत देने के बाद रविवार से जोधपुर-जैसलमेर के मध्य संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन 04825-04826 में यात्रा करने वाले यात्रियों से पूर्व की भांति लोकल ट्रेन का जनरल टिकट प्रारम्भ किया है।

ट्रेन में पूर्व में यात्रा करने के दौरान एक्सप्रेस का किराया लगता था, जो कि जनरल से करीब ढाई से तीन गुना अधिक था। अब सामान्य टिकट से इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को किराए में काफी राहत मिल सकेगी।

ट्रेन में पहले रामदेवरा से जोधपुर का किराया 70 रुपए प्रति यात्री था। वर्तमान में रामदेवरा से जोधपुर तक केवल 40 रुपए प्रति यात्री किराया है। ऐसे में रेल यात्रियों के साथ स्थानीय लोगो में खुशी है।

हकीकत यह भी
-कोरोना काल से पहले जोधपुर-जैसलमेर के बीच साधारण लोकल सवारी गाड़ी 54820-54819 संचालित होती थी।- जोधपुर से जैसलमेर के बीच हर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता था।

-कोरोनाकाल में ट्रेनों के संचालन बंद करने के बाद जैसे ही अनलॉक की प्रक्रिया हुई, तब साधारण सवारी गाड़ी स्पेशल ट्रेन के तौर पर अलग नम्बर से संचालित की जाने लगी।

इन स्टेशनों पर है ठहरावस्पेशल ट्रेन का जोधपुर, राइका बाग, महामंदिर, मंडोर, मथानिया, तिंवरी, ओसियां, भीमकमकोर, हरलाया, लोहावट, शैतानसिंहनगर, फलोदी, बिठड़ी, खारा, रामदेवरा, पोकरण, आशापुरा गोमट, ओडानियां चाचा, भादरीया लाठी, जेठा चांदण, थईयात हमीरा और जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर ठहराव है।

यह देना होगा किराया

-रामदेवरा से जोधपुर के लिए – 40 रुपए प्रति यात्री-रामदेवरा से पोकरण 10 रुपए प्रति यात्री

-रामदेवरा से फलोदी 15 रुपए प्रति यात्री-रामदेवरा से जैसलमेर 30 रुपए प्रति यात्री
किराया कम होने से राहत

मैं प्रतिदिन रामदेवरा से फलोदी का साधारण ट्रेन में अप डाउन करता हूं। किराये में राहत मिलने काफी खुशी है।-अनिल जोशी, रेल यात्री

मंै फलोदी से रामदेवरा आता जाता हंू। रोडवेज और निजी बसों के मुकाबले किराया काफी कम है। यात्रा भी सुविधाजनक है।
– नटु रंगा, रेल यात्री

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया