Jambhsar Media, New Delhi: राजस्थान वालों के लिए बड़ी गुड न्यूज़ है. राजस्थान में अब 12 नई स्पेशल बस और 1 नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. क्यों लिया गया है ये फैसला? बताते है आपको पूरी जानकारी इस खबर में..
करौली में कैला देवी मेले के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से बसें लगाई जाएंगी। रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक अजय मीणा ने बताया कि कोटा से 12 बसें मेले के लिए भेजी जा रही हैं।
कुछ बसों को गुरुवार को भेज दिया, शेष को शुक्रवार को भेजा जाएगा।नयापुरा बस स्टैंड के प्रभारी नासिर अली के अनुसार कोटा के अलावा बूंदी, बारां व झालावाड़ से भी 6-6 बसें मेले के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी।
प्रदेशभर से करीब 250 बसों की व्यवस्था की जा रही है। इस वर्ष 6 अप्रेल से मेला शुरू होगा। इसे राजस्थान का लघु कुंभ भी कहा जाता है। चैत्र नवरात्र के दौरान कैलादेवी मंदिर में हर साल 17 दिन का मेला लगता है।
इस बार मेला 22 अप्रेल तक चलेगा। मेले में बसों को भेजने से कुछ मार्ग पर बसों का संचालन प्रभावित होगा। कोटा-हरनावदा, कोटा-दौसा, कोटा-झालावाड़ होते हुए सरड़ा, बकानी व शिवपुरी मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित होगा।
इन मार्गोंं पर बसों के शेड्यूल कम किए जाएंगे। 4 से 26 अप्रेल तक मेले के लिए बसों का उपयोग किया जाएगा।
चैत्र नवरात्र के चलते प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन और बसों के संचालन की व्यवस्था की है।
कोटा समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में यात्री कैलादेवी मेले में भाग लेने पहुंचते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर रेलवे एक विशेष ट्रेन चलाएगा, जबकि रोडवेज एक दर्जन से अधिक बसों का संचालन करेगा।
कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि कैलादेवी मेला के अवसर पर आगरा कैंट-गंगापुर सिटी-आगरा के मध्य मेला स्पेशल रेल प्रसाशन की ओर से दोनों दिशाओं में 10-10 ट्रिप चलाई जाएगी।
ट्रेन में 2 जनरल कोच, 6 स्लीपर एवं 2 एसएलआर कोच सहित कुल 12 कोच होंगें। यह मेला स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 10 से 19 अप्रेल तक चलेगी।
इस ट्रेन के संचालन से कैलादेवी मेला के दौरान होने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगा। ट्रेन संख्या 01961 आगरा कैंट से शाम 5 बजे प्रस्थान कर कोटा मंडल के बयाना, डुमरिया, फतेहसिंहपुरा, हिंडौन सिटी, श्रीमहावीरजी, खंडिप, पिलौदा, छोटीउदई रूकते हुए गंगापुर सिटी रात 9.40 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01962 गंगापुर सिटी-आगरा कैंट रात 10.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 2.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।








