ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Rajasthan Roadways: होली से पहले राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, इन लोगों का लगेगा आधा किराया

Rajasthan Roadways: होली से पहले राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, इन लोगों का लगेगा आधा किराया
Rajasthan Roadways: होली से पहले राजस्थान रोडवेज का बड़ा तोहफा, इन लोगों का लगेगा आधा किराया

Jambhsar Desk, New Delhi: राजस्थान के बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आई है. अब राजस्थान रोडवेज की बसों में बुजुर्गों को टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट देखने को मिली है. रोडवेज बसों में बुजुर्गों को टिकट में 30 प्रतिशत से बढ़कर अब 50 फीसदी की छूट मिलेगी.

इससे पहले बुजुर्गों को किराये में 30 प्रतिशत की छूट मिलती थी लेकिन राज्य सरकार ने नए आदेश जारी करते हुए सिनियर सिटीजन को किराए में 50 प्रतिशत की छूट शुरू कर दी है.

राजस्थान रोडवेज की बसों में पहले महिलाओं के लिए कांग्रेस सरकार में 50 फीसदी छूट शुरू की गई थी और अब बीजेपी सरकार में 60 से 80 साल के बुजुर्गों को भी 50 फीसदी टिकट में छूट मिलेगी.

सोहनलाल मीना, शासन, उपसचिव, परिवहन द्वारा जारी आदेश में कहा गया, ‘वित्तीय वर्ष 2024-25 में की बजट घोषणा संख्या 43 के क्रियान्वय के लिए प्रदेश के 60-80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को राज्य की सीमा में रोडवेज बसों के किराए में वर्तमान में दी जा रही 30% की छूट को बढ़ाकर 50% किए जाने की स्वीकृति एतद्‌ द्वारा प्रदान की जाती है.’

भजनलाल शर्मा पूरे कर रही वादे
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुनाव पूर्व किए वादे निभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. सरकार के गठन के बाद, सीएम शर्मा ने उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थ‍ियों और बीपीएल पर‍िवारों को 450 रुपये में 1 जनवरी से गैस स‍िलेंडर देने का ऐलान क‍िया था.

राज्य के पात्र लाभार्थ‍ियों को इसका फायदा म‍िलना शुरू हो गया. इससे पहले, गहलोत सरकार 500 रुपये में स‍िलेंडर मुहैया करा रही थी. अब प्रदेश के सीनियर सिटीजन को रोडवेज बसों में आधा किराए का तोहफा दिया है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया