ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई

Rajasthan To Ayodhya Bus: राजस्थान के इस जिले से अयोध्या के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, महिलाओं को मिलेगी किराए में इतनी छूट

Rajasthan To Ayodhya Bus: राजस्थान के इस जिले से अयोध्या के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, महिलाओं को मि
Rajasthan To Ayodhya Bus: राजस्थान के इस जिले से अयोध्या के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, महिलाओं को मि

Jambhsar Media Webdesk, New Delhi: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले को एक नए रोडवेज रूट की सौगात मिली है. अब रोडवेज ने सवाईमाधोपुर से अयोध्या के बीच नई बस चलाने का फैसला लिया है. इस बस से अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन किए जा सकेंगे. चलिए आपको बताते है इस नई रोडवेज बस की समय-सारिणी.. 

तडके 11 बजे डिपो से रवाना होगी बस 

सुबह 10.45 पर बस रोडवेज डिपो पहुंचेगी। 15 मिनट डिपो पर ठहरने के बाद 11 बजे बस डिपो से रवाना होगी। रोडवेज बस दौसा, भरतपुर, आगरा, लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

वापसी में बस रात साढ़े 12 बजे अयोध्या से रवाना होगी और सुबह सात बजे सवाईमाधोपुर डिपो पहुंचेगी।
रोडवेज मुख्यालय ने कर ली तैयारी

बस का संचालन के लिए रोडवेज मुख्यालय ने पूरी तैयारी कर ली। इसको लेकर राज्य सरकार ने भी प्रदेश के सात संभागों में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने का निर्णय किया है।

इस दौरान 15 फरवरी से प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों से अयोध्या के लिए सीधा रोडवेज बस सुविधा शुरू होगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि सात संभाग मुख्यालयों जयपुर, भरतपुर,बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर,कोटा एवं अजमेर से अयोध्या के लिए एक्सप्रेस बस सेवा का प्रारम्भ 15 फरवरी से किया जाएगा।

इसके लिए ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। यात्री ऑनलाइन आरक्षण सुविधा के लिए निगम की वेबसाईट पर जाकर टिकिट बुक कर बुकिंग काउन्टर से भी टिकिट ले सकते है।

महिलाओं को यात्रा टिकट में मिलेगी 50 फ़ीसदी छूट

सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक गजानंद जांगिड़ ने बताया कि अयोध्या जाने वाली बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में छूट मिलेगी। यह छूट राजस्थान की सीमा तक लागू होगी। हालांकि किराया निर्धारण को लेकर उच्च स्तर पर अभी सूची तैयार की जा रही है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया