ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Rajasthan Weather : 21-22 अप्रैल को राजस्थान के इन इलाकों में आंधी के साथ बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather : 21-22 अप्रैल को राजस्थान के इन इलाकों में आंधी के साथ बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
Rajasthan Weather : 21-22 अप्रैल को राजस्थान के इन इलाकों में आंधी के साथ बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम लगातार करवट बदल रहा है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर झुंझुंनूं, सीकर, उत्तरी जयपुर, जोधपुर और बीकानरे में दिखाई दे सकता है.  

राजस्थान का मौसम लगातार करवट बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके चलते राज्य में कई जिलों में बादल गर्जन के साथ बारिश होने की आशंका है. 

मौसम विभाग के मुताबिक कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री व शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जा रहे है. 

आज राज्य के बीकानेर, जयपुर संभाग में आंशिक बादल छाए रहने व उत्तरी भागों में हल्की बूंदाबांदी व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर संभाग में तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

21-22 अप्रैल को हो सकती है बारिश 

इसके अलावा आगामी दिनों में अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. हालांकि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में 21-22 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. आने वाले दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. 

आंधी-बारिश के चेतावनी

राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आंधी-बारिश की संभावना है. इसका सबसे ज्यादा असर झुंझुंनूं, सीकर, उत्तरी जयपुर, जोधपुर और बीकानरे में दिखाई दे सकता है.

14 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट 

मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान रतपुर, दौसा, अजमेर, जयपुर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, झालावाड़, अलवर, झुंझुनू, कोटा, बारां, सीकर और पाली के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. साथ ही इन इलाकों में तेज गति से हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा 19 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही बारिश भी हो सकती है. 

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया