Jambhsar Media Desk, New Delhi: राजस्थान के कुछ शहरों में सोमवार को आंधी, बारिश (rain in rajasthan) और ओलावृष्टि का दौर चला. कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई. अब मौसम विभाग ने बाड़मेर-जैसलमेर समेत 17 जिलों के लिए आज नया अलर्ट (rajasthan weather update) जारी किया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.
15 मई से कम होंगी आंधी की गतिविधियां
मौसम विभाग ने बताया है कि 15 मई से आंधी की गतिविधियां कम होंगी तथा बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन दर्ज होने की संभावना है. वहीं 16 मई से राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है.
15-16 मई को जोधपुर, बीकानेर में 45 डिग्री तापमान की संभावना
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, जोधपुर, बीकानेर संभाग में 15-16 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज होने, हीटवेव या लू चलने की प्रबल संभावना है. 17-18 मई को पश्चिमी राजस्थान में तीव्र हीटवेव चलने की संभावना है.








