ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Rajasthan Weather Forecast : 1 और 2 मार्च को राजस्थान वाले हो जाएं सावधान, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Forecast : 1 और 2 मार्च को राजस्थान वाले हो जाएं सावधान, तेज आंधी के साथ बारिश का
Rajasthan Weather Forecast : 1 और 2 मार्च को राजस्थान वाले हो जाएं सावधान, तेज आंधी के साथ बारिश का

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में एक फिर मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के कुछ जिलों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में एक फिर मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के कुछ जिलों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। कोटा सम्भाग में सुबह से ही बादल छाए रहे। सर्द हवा के कारण सर्दी का असर बढ़ गया। सम्भाग के बूंदी व कोटा जिले में कई स्थानों पर बरसात के साथ ओले भी गिरे। वहीं मौसम विभाग ने एक मार्च से नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है।

बूंदी जिले के नोताड़ा कस्बे, खटकड़ सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। सुबह करीब आधे घंटे तक मध्यदर्जे की बरसात हुई। क्षेत्र में अभी सरसों की कटाई के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसों की कटी फसल अभी कई खेतों में पड़ी हुई होने से किसानों को खराबे की चिंता सताने लग गई है।

कोटा जिले में सुल्तानपुर व बमोरी गांव में सुबह 7 बजे करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। बमोरी गांव में चने के आकार के ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। क्षेत्र में अभी सरसों की कटी फसल खेतों में पड़ी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। गनिमत रही की ओले कुछ देर ही गिरे। तेज हवा के चलने से क्षेत्र में गेहूं की फसल भी आड़ी पड़ गई।

बारां जिले के समरानियां सहित कई गांवों में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों में नुकसान की आशंका से किसान चिंतित नजर आए। सुबह नौ बजे के आसपास बारिश शुरू हुई जो बीस मिनट चली। बारिश के साथ लगभग पांच मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश से मौसम एक बार फिर सर्द हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान खेत में तैयार खड़ी सरसों की फसल पर हुआ है। ओलों की मार से वजह से गेहूं की फसल आड़ी पड़ गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में एक मार्च से नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 01 और 2 मार्च को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का संभावना है। एक मार्च को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टी होने की संभावना है। 3 मार्च से प्रदेश के अधिकांश भागों में पश्चिमी विक्षोम का प्रभाग समाप्त होने से मौमस शुष्क रहेगा।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया