ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Rajasthan Weather: राजस्थान के इन 10 जिलो में हिट वेव का अलर्ट, और लू का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान के इन 10 जिलो में हिट वेव का अलर्ट, और लू का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग
Rajasthan Weather: राजस्थान के इन 10 जिलो में हिट वेव का अलर्ट, और लू का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग

Jambhsar Media Digital Desk: राजस्थान में जानलेवा गर्मी ने पूरे प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है. पूरा राजस्थान प्रचंड गर्मी के कारण तंदूर बना हुआ है. पश्चिमी राजस्थान के फलौदी में 50 डिग्री तक चढ़ा तापमापी पारा उतरने का नाम नहीं ले रहा है. 

रविवार को वहां तापमान में महज 0.2 डिग्री की गिरावट आई. फलौदी में तापमान 49.8 डिग्री पर अटका रहा. शनिवार को इससे सटे दूसरे जिले भी बुरी तरह से गर्मी में तपते रहे. मौसम विभाग ने सोमवार को भी 17 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है. राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और चूरू भी बुरी तरह से गरमा रहे हैं.

राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ने पर तुली है. आसमान से बरस रही आग के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है. दोपहर में तो बाहर निकलना मौत को बुलावा देने के समान हो रहा है. पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में तो आजकल सुबह गायब सी हो गई है. 

वहां सुबह सात बजते-बजते सूरज इस कदर तपने लगता है कि मानों दोपहर हो गई हो. 10-11 बजे बाद लू अपना डेरा डाल देती है. 12 बजते-बजते सड़कें सूनी होने लग जाती है. गर्म हवाओं का दौर शाम को सात बजे तक भी नहीं थमता है.

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
बाड़मेर- 49.0 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर- 48.6 डिग्री
जैसलमेर- 48.5 डिग्री
गंगानगर- 47.8 डिग्री

चूरू- 47.6 डिग्री
पिलानी- 47.4 डिग्री
कोटा- 47.1 डिग्री
जोधपुर- 46.4 डिग्री
अजमेर- 46.2 डिग्री
जयपुर- 45.6 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर और प्रतापगढ़ में बरसी मामूली राहत
भीषण गर्मी के बीच रविवार को जोधपुर और प्रतापगढ़ जिले में आसमान से राहत की कुछ बूंदें गिरी हैं. जोधपुर के लूणी में मौसम का मिजाज बदला और वहां तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई. तेज हवा के चलते वहां बिजली के कई पोल, पेड़ और टीन शेड गिर गए. कुछ इसी तरह से प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी मौसम का मिजाज बदला तो तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई. आंधी के कारण यहां भी खासा नुकसान हुआ. कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही. मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में तापमान अभी और बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं हीट वेव का दौर भी जारी रहेगा.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया