ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

Rajasthan Weather Report: राजस्थान के इन 4 जिलों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Rajasthan Weather Report: राजस्थान के इन 4 जिलों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा राज
Rajasthan Weather Report: राजस्थान के इन 4 जिलों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा राज

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली:  मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार राजस्थान के चार जिलों में आज मंगलवार को ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोेभ के असर से कई जिलों में अंधड़ आएगी।

मौसम लगातार करवट बदल रहा है। फरवरी माह के तीसरे सप्ताह की समाप्ति पर राजस्थान में कहीं कहीं मौसम शुष्क हो गया है तो कहीं अभी भी ठंड का असर जारी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी हुुई।

इससे शाम को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को अलवर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर में ओलावृष्टि की संभावना है। 21 फरवरी को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद चार दिन मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना है। इसके प्रभाव से बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बनी है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सर्दी का अहसास कम हो गया है। दिन और रात के पारे में उछाल से सोमवार को गर्मी का असर रहा। धूल भरी आंधियां चलने से राहगीर परेशान रहे। मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर आ गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, सोमवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को आंधी चली। मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार को जयपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बाड़मेर में अचानक मौसम पलटा। रेगिस्तान में रेत उड़ने से जिन घरों में शादियां है वहां टेण्ट वालों के लिए शामियाने संभालना मुश्किल हो गया है। सोमवार को तेज झोंकों की वजह से ही पेड़ और डालियां टूटने लगी। खंंभों के तार टूट गए। इनकम टैक्स ऑफिस के आगे पांच खंभे गिर गए।

प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान कोटा में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का पारा सबसे कम अलवर में आठ डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में हई बढ़ोतरी ने सर्दी का अहसास खत्म कर दिया है। शहरों में रात का पारा बढ़कर 18 डिग्री तक पहुंच गया है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया