ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Rajasthan Weather: राजस्थान के इन जिलो में अगले 72 घंटो तक भारी बारिश और आंधी की सम्भावना, इन जिलो में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather: राजस्थान के इन जिलो में अगले 72 घंटो तक भारी बारिश और आंधी की सम्भावना, इन जिलो म
Rajasthan Weather: राजस्थान के इन जिलो में अगले 72 घंटो तक भारी बारिश और आंधी की सम्भावना, इन जिलो म

Jambhsar Media Digital Desk: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। बीते बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। अब एक बार फिर मौसम पलटने वाला है। 

विभाग की मानें तो 26 अप्रैल को आंधी-बारिश की गतिविधियां में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।

राज्य में तापमान फिलहाल सामान्य है। इसके अलावा, 26-27 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली अपेक्षाकृत तेज सतही हवा चलने और तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इसके अनुसार 27 अप्रैल से पुनः राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रह सकता है।

 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा तापमान जालौर में दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार को जयपुर, भरतपुर संभाग में कुछ जगह गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं वोटिंग वाले दिन कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर में बारिश हो सकती है। इसके बाद 30 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जगहों पर कड़ाके की धूप है तो कहीं बारिश हो रही है। 

कई जगहों पर ओलावृष्टि के कारण लोग परेशान हैं। अप्रैल का महीना गुजरने वाला है। मगर इस बार राजस्थानवासियों को ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया