ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान के 9 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान के 9 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चे
Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान के 9 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चे

Jambhsar Media Digital Desk: प्रदेश के कुछ जिलों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में हुई बारिश से प्रदेश में एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया है।

राजस्थान के कई जिलों में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। कई जगहों पर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इसी के चलते आज प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

 मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में कई जगहों पर हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। 4 मई को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश का मौसम फिलहाल सुहावना बने रहने की उम्मीद है। पिछले तीन दिन से प्रदेश के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर नहीं पहुंचा है।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज और कल में जोधपुर और बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते जोधपुर-बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

राज्य के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान अजमेर 38.8, भीलवाड़ा 39.6, भरतपुर 39.0, अलवर 39.2, जयपुर 38.7, सीकर 37.5, कोटा 41.0, बाड़मेर 41.2, जैसलमेर 42.1, जोधपुर 40.1, बीकानेर 40.0, चूरू 39.0, श्रीगंगानगर 37.6, धौलपुर 39.9, डूंगरपुर 40.9, जालौर 41.4, सिरोही 40.0, करौली 40.3 डिग्री दर्ज किया गया।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया