ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

Rajasthani Business Idea: ये कंटीली झाड़ी का फल करवाएगा करोड़ों की कमाई, चमक जाएगी किसानों की किस्मत

Rajasthani Business Idea: ये कंटीली झाड़ी का फल करवाएगा करोड़ों की कमाई, चमक जाएगी किसानों की किस्मत
Rajasthani Business Idea: ये कंटीली झाड़ी का फल करवाएगा करोड़ों की कमाई, चमक जाएगी किसानों की किस्मत

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: झुंझुनू के एक किसान की किस्मत 42 साल पहले खेत में लगी एक झाड़ी ने खोल दी. इस किसान ने एक झाड़ी देखकर खेत में ऐसी 800 झाड़ियां लगा दीं. अब इन्हीं झाड़ियों से किसान लाखों की कमाई कर रहा है और करीब दो दर्जन लोगों को रोजगार दे रहा है. ये झाड़ी किसान के लिए इतना लकी साबित हुआ कि उसे खेती के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है.

सफलता की ये कहानी झुंझुनू के केसरीपुरा में रहने वाले किसान मोहर सिंह की है. वो अब खेती में नवाचार के लिए बाकी किसानों के प्रेरणा स्रोत बन गए हैं. अब आपको बताते हैं झाड़ी का किस्सा.

मोहर सिंह अपनी कहानी खुद बताते हैं.उन्होंने बताया उनके खेत में 1981 में एक देसी झाड़ी लगी दिखी. सिंचाई के दौरान पानी मिलने पर वो फल उठी. फल भी ऐसे थे जिसे देखकर किसी का भी मन ललचा उठे. बस तभी तय कर लिया कि पूरे खेत में इसी फल का झाड़ लगाएंगे. अब हम बताते हैं कि ये झाड़ी दरअसल खट-मिट्ठे बेर की थीं. मोहर सिंह ने बताया जब देसी झाड़ी में बेर लगे तब उनके दोस्त ने बेर के सौ रुपए देने की बात कही. मोहर सिंह ने कहा एक झाड़ी के क्या पैसे लूं. तुम बेर खा लो. लेकिन मन में सोचा एक झाड़ी के 100 रुपए दे रहा है अगर ज्यादा लगाऊं तो ज्यादा मुनाफा हो जाएगा. बस अपनी पूरी एक बीघा जमीन पर बेर के पेड़ लगा दिए. इनके खेत में अब बेर के 800 पेड़ हैं. सब फल रहे हैं. इनसे साल में एक झाड़ी से लगभग 1 क्विंटल बेर होता है.

मोहर सिंह के खेत में सिर्फ एक तरह के देसी नहीं बल्कि विदेशी किस्म के भी पेड़ लगे हुए हैं. उन्होंने ब्रिज एप्पल, गोला, पुगरान, मुंडिया, छुहारा, कश्मीर रेड, थाई एप्पल और सुंदरी वैरायटी के बेर लगा रखे हैं. बाकी बेर तो वो मिलाजुला कर एक रेट पर बेचते हैं. लेकिन थाई एप्पल को अलग रखते हैं.

बेर का फल इनके जीवन में ऐसा फला कि अब मोहर सिंह के दोनों बेटे भी इसकी खेती में हाथ बंटाते हैं. उनके साथ करीब 20 मजदूर काम कर रहे हैं. मोहर सिंह ने बेर के अलावा खेत में मौसमी, किन्नू, बिल और खुद की नर्सरी भी है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया