Jambhsar Media Digital Desk: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट BSER राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम ( BSER Rajasthan Board 10th Result 2024 ) नीचे दिए बॉक्स में रोल नंबर डालकर या लिंक पर क्लिक कर चेक किया जा सकता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा ने जारी किया। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ-साथ प्रवेशिका का रिजल्ट भी जारी किया गया है।
इससे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम की तैयारियों को लेकर सोमवार को परीक्षा परिणाम समिति की बैठक हुई थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि बोर्ड एक दो दिन में 10वीं का परिणाम जारी करने वाला है। सचिव कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी।
इसमें बोर्ड की गोपनीय शाखा, परीक्षा शाखा और आईटी से जुड़े अफसरों के साथ ही ओएसडी नीतू यादव शामिल हुईं थी। आखिरकार बोर्ड ने मंगलवार को परिणाम की डेट व टाइम तय कर दिए। राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 1062341 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि प्रवेशिका के लिए 7063 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। 10वीं परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थी।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था। पिछले साल आरबीएसई 10वीं रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 50 दिन बाद जारी किया गया था। लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव के कारण देरी हुई और रिजल्ट परीक्षाएं खत्म होने के करीब 60 दिन बाद जारी हो रहा है। 2023 में राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 1 जून को आ गया था।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के इन होनहारों को मिलेगा टैबलेट
राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाएगी। न ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 12वीं भी टॉपरों की सूची बोर्ड की तरफ से नहीं आई। हालांकि अच्छे नंबर लाने वालों को राजस्थान बोर्ड की ओर से छात्रवृति दी जाएगी। दरअसल रीचेकिंग और कंपार्टमेंट एग्जाम के बाद राजस्थान बोर्ड मेरिट होल्डर्स के मार्क्स बदल जाते हैं, इसलिए बोर्ड टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता। हालांकि सरकारी स्कूलों में 10वीं में राज्य स्तर पर न्यूनतम 75 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले पहले 6000 विद्यार्थियों और जिला स्तर पर न्यूनतम 70 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले राजकीय स्कूलों के पहले 100 विद्यार्थियों को टैबलेट मिलेगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कितने विद्यार्थी हुए पास
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 उपस्थित हुए। कुल पास प्रतिशत 93.03 फीसदी रहा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 93.03 फीसदी बच्चे पास
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट और प्रवेशिका रिजल्ट जारी हो गया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं में और प्रवेशिका दोनों में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर नतीजे चेक कर सकते हैं।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। 10 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टूडेंट्स मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड, देखें वेबसाइट लिस्ट
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
चुनाव के चलते आरबीएसई 10वीं रिजल्ट ( RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 ) में हुई देरी
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के 50 दिन के भीतर जारी कर दिया गया था लेकिन इस बार परीक्षा संपन्न होने के 60 दिन बार जारी हो रहा है। इस साल लोकसभा चुनाव के कारण देरी हुई। शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगी थी। इस बार परीक्षा 7 से 30 मार्च के बीच हुई थी। हालांकि पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 1 जून को आया था , इस बार 29 मई को आ रहा है। इसके साथ ही आज प्रवेशिका का रिजल्ट भी जारी होगा। इसमें 7 हजार 63 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं।
कुछ देर में रोल नंबर डालकर देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके जरिए वे अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। लॉगिन के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर एंटर करना होगा। रोल नंबर एंटर कर स्टूडेंट्स को प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी। लेकिन इसकी हार्डकॉपी स्टूडेंट्स को कुछ दिन बाद अपने अपने स्कूलों से ही मिलेगी। स्टूडेंट्स रोल नंबर निकाल लें, रिजल्ट बस जारी होने वाला है।








