ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

RBSE 12th Result 2024 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करे अपना रिजल्ट

RBSE 12th Result 2024 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करे अपना रिजल्ट
RBSE 12th Result 2024 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करे अपना रिजल्ट

Jambhsar Media Digital Desk: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज दोपहर 12.15 बजे आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी होगा। विद्यार्थी लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे। इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स ( RBSE 12th Arts Result 2024, RBSE 12th Science Result 2024, RBSE 12th Commerce Result 2024 ) का रिजल्ट एक साथ जारी करने जा रहा है।

 विद्यार्थी रोल नंबर डालकर नतीजे चेक कर सकेंगे। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार होगा। इससे पहले कोरोना काल में तीनों संकायों का एक साथ रिजल्ट आया था। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा रिजल्ट जारी करेंगे। चुनाव आचार संहिता लगे होने के कारण शिक्षा मंत्री राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी नहीं कर सकेंगे। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा।

 इसमें कुल 3671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों संकाय और 10वीं बोर्ड को मिलाकर करीब 19 लाख स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 के बीच हुई थी। इस बार राजस्थान बोर्ड ने पहली बार 33 की जगह 50 जिलों के अनुसार परिणाम तैयार किया है। 

पिछले साल यानी 2023 में पहला आरबीएसई रिजल्ट 12वीं साइंस और कॉमर्स का 18 मई को रात 8 बजे घोषित किया था। कॉमर्स का रिजल्ट 96.60 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी रहा। यह 2022 से करीब एक प्रतिशत कम रहा था। पिछले साल आरबीएसई 12वीं आट्‌र्स रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था, जो 92.35 प्रतिशत रहा था। 

राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे। 

 पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट में किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहा था

 पिछले साल कॉमर्स में अजमेर जिले का 95.79, अलवर का 98.37, बांसवाड़ा 90.09, बाड़मेर का 99.81, भरतपुर का 96.28, भीलवाड़ा का 87.68, बीकानेर का 97.15, बूंदी का 94.90 , चित्तौड़गढ़ का 95.45, चूरू का 97.98, डूंगरपुर का 96.68, जयपुर का 97.05, जैसलमेर का 98.46 , जालोर का 94.55, झुन्झुनू का 98.45, झालावाड़ का 96.35, जोधपुर का 97.42, कोटा का 96.32, नागौर का 97.09, पाली का 97.44, सवाई माधोपुर का 100, सीकर का 98.65, सिरोही का 94.16, श्रीगंगानगर का 98.90, टोंक का 97.77, उदयपुर का 94.35, धोलपुर का 95.83, दौसा का 97.47, बारां का 88.89, राजसमंद का 95.14, हनुमानगढ़ का 96.89, करौली का 90.91, प्रतापगढ़ का 94.38 फीसदी रिजल्ट रहा था।

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com पर भी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक ऊपर दिया जा रहा है जो कि आज 12.15 बजते ही एक्टिव हो जाएगा।

कैसा रहा पिछले साल आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट
  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की ओर से 12वीं साइंस व कॉमर्स सब्जेक्ट का रिजल्ट पिछले साल आर्ट्स से पहले जारी हुआ था। कॉमर्स का  रिजल्ट 96.60 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी रहा। टॉप जिलों में कॉमर्स में सवाई माधोपुर जिले का रिजल्ट 100 प्रतिशत और साइंस में डूंगरपुर का 97.93 रहा था। वहीं सबसे कम में कॉमर्स में भीलवाड़ा जिले का रिजल्ट 87.68 और साइंस में जैसलमेर का 90.34 प्रतिशत रहा था। साइंस में सीकर के आकाश चौधरी के 99 प्रतिशत नंबर आए थे।

आरबीएसई कक्षा 12 आर्ट्स का परिणाम आज दोपहर 12.15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जा सकता है। एक बार जारी होने के बाद, कक्षा 12 के छात्र अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।
वेबसाइट लिस्ट –
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in

 कैसा रहा था पिछले साल का आरबीएसई 12वीं रिजल्ट
 पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था। छात्रों का पास प्रत‍िशत 89.78 और छात्राओं का 91.31 प्रतिशत रहा। वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं कला संवर्ग का कुल परिणाम 92.35 प्रतिशत रहा था इसमें लड़कियों का परिणाम 94.06 प्रतिशत और लड़कों का 90.65 प्रतिशत रहा था।  कॉमर्स का 96.60 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी रहा।

डिजीलॉकर से भी चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा उम्मीदवार अपने डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स पहले ही डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट बना लें ताकि बाद नतीजों के दिन दिक्कत न हो। वे डिजिलॉकर से अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। 

राजस्थान बोर्ड 12वीं मार्कशीट पर दिखेगी ये डिटेल्स

 राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण या असफल स्थिति और कोई टिप्पणी जैसी डिटेल्स होंगी। ऑनलाइन उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 प्रोविजनल है और छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

8.66 लाख स्टूडेंट्स को राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से 12वीं साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स का रिजल्ट आज दोपहर सवा 12 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार आरबीएसई 12वीं परीक्षा में 866270 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में टॉपरों की लिस्ट नहीं आएगी।

 क्या है राजस्थान बोर्ड के पासिंग मार्क्स
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा की परीक्षा में शामिल छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने ही होंगे। एक या दो विषयों में 33 से कम अंक आने पर छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे। 

 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की टॉपरों की लिस्ट नहीं आएगी
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटिनी व इंम्प्रूवमेंट परीक्षा से बहुत से छात्रों के मार्क्स बढ़ जाते हैं। ऐसे में बाद में टॉपरों की सूची बदलने की संभावना रहती है। इसलिए नतीजों के ऐलान के समय मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती है। बीते कई सालों से राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं करता है। अब सीबीएसई भी गलत कॉम्पीटिशन से बचने के लिए टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं करता है।

पहली बार 33 की जगह 50 जिलों के अनुसार राजस्थान बोर्ड रिजल्ट तैयार
 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बोर्ड आज 20 मई को तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट जारी कर रहा है।  इसके बाद 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड ने पहली बार 33 की जगह 50 जिलों के अनुसार परिणाम तैयार किया है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी में इन चीजों की होगी जांच
राजस्थान बोर्ड 12वीं  रिजल्ट के बाद मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स कॉपियों की स्क्रूटनी कराने का मौका मिलेगा। स्क्रूटिनी की प्रक्रिया में दिए गए अंकों के योग में भिन्नता, अंदर बाहर (केचिंग) में भिन्नता, किसी प्रश्न के अंक नहीं दिए गए हों, आंसरशीट में दिए गए अंकों में भिन्नता आदि त्रुटियों का निपटारा किया जाता है। इसलिए अगर आप रीचेकिंग के लिए आवेदन कर रहे हैं तो यह जरूर जान लें कि आपकी आंसर-शीट की कौन सी चीजें चेक होंगी।

कहां देखें अपनी राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट सबसे पहले
 राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in 

आज इस तरह से चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट
 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट इस तरह से कर सकेंगे चेक
– RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर आरबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
– नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण – रोल नंबर, डीओबी दर्ज करें।
– सबमिट पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
– अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।सिर्फ रोल नंबर डालकर स्टूडेंट्स मार्कशीट चेक कर सकेंगे। ध्यान रहें स्टूडेंट्स को ऑरिजनल मार्कशीट की हार्डकॉपी उनके स्कूल से ही मिलेगी। यह कुछ दिन बाद मिलेगी।

 आज राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in हुई क्रैश तो यूं चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
 राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। नतीजों की घोषणा के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक साथ लाखों विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे। ऐसे में हेवी लोड व ट्राफिक के चलते राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट आज आएगा
 राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट आज दोपहर 12.15 बजे जारी होगा। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी इसे rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। आरबीएसई 12वीं के तीनों स्ट्रीम और 10वीं बोर्ड को मिलाकर करीब 19 लाख स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए हैं। बोर्ड ने पहली बार 33 की जगह 50 जिलों के अनुसार परिणाम तैयार किया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इतिहास में दूसरी बार तीनों स्ट्रीम्स आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर रहा है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया