ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Sariya Price : घर बनाना हुआ आसान, औंधे मुंह गिरे सरिये के दाम

Sariya Price : घर बनाना हुआ आसान, औंधे मुंह गिरे सरिये के दाम
Sariya Price : घर बनाना हुआ आसान, औंधे मुंह गिरे सरिये के दाम

Jambhsar Media Desk, New Delhi : आप खुद का घर बनाने की सोच रहे हैं तो आपके पास बड़ा मौका है. क्योंकि घर बनाने में सबसे ज्यादा सरिया का इस्तेमाल होता है इन दिनों सरिया की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जिसके चलते आप कम कीमत में अच्छा घर बना सकते हैं चलिए जानते हैं…

अपने घर का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इस सपने को पूरा करना महंगा सौदा हो गया है. House Construction की गिनती आज सबसे महंगे कामों में की जाती है.

अपने सपनों का आशियाना तैयार करने के लिए पहले लाखों खर्च कर जमीन खरीदनी होती है और फिर उस पर मोटी रकम खर्च करके मन मुताबिक कंस्ट्रक्शन कराना होता है.

ऐसे में ज्यादातर लोग निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले बिल्डिंग मैटेरियल की कीमतों (Building Materials Price) के कम होने का इंतजार करते हैं, अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो फिर घर बनवाने का सही मौका आ गया है.

फेस्टिव सीजन में आप कम खर्च में ये काम करा सकते हैं. दरअसल, कंस्ट्रक्शन में अहम रोल निभाने वाले सरिया की कीमतों में भारी गिरावट (Sariya Price Fall) देखने को मिल रही. 

घर तैयार कराने (House Construction) में वैसे तो ईंट, सीमेंट समेत अन्य मैटेरियल की जरूरत होती है, लेकिन इसमें सरिया (Sariya) का जितना अहम रोल होता है, उतना ही इस पर भारी-भरकम खर्च भी आता है.

इसके महंगे होने से House Construction पर होने वाला खर्च भी बढ़ जाता है. अब जबकि फेस्टिव सीजन में इसकी कीमतों में गिरावट आई है तो फिर ये टाइम इस जेब का बोझ कम करने के लिहाज से बिल्कुल सही है.

यहां बता दें कि देश के कई शहरों में सरिया की कीमतें (Sariya Price) तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं. जुलाई 2023 के मुकाबले अक्टूबर में सरिया की कीमत दिल्ली से कानपुर तक और गोवा से चेन्नई तक औंधे मुंह गिरी है.

अगर आप इसमें और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं और इस आस में घर बनवाने का प्लान आगे के लिए टाल रहे हैं, तो हो सकता है ये देरी आपकी जेब का खर्च बढ़ाने वाली साबित हो.

दरअसल, देश भर में सरिया की कीमतों में रोजाना के हिसाब से बदलाव देखने को मिलता है. ऐसे में हो सकता है कि जिस रेट पर आज ये मिल रहा है, कल एकदम से उसके रेट बढ़ जाएं. 

प्रमुख शहरों में TMT Steel Bar के दाम (18% जीएसटी के बिना)

शहर (राज्य)            06 जुलाई 2023           19 अक्टूबर 2023
कानपुर                   53,000 रुपये/टन          47,000 रुपये/टन
गाजियाबाद (यूपी)    50,500 रुपये/टन          47,000 रुपये/टन
नागपुर (महाराष्ट्र)    48,900 रुपये/टन          48,200 रुपये/टन
गोवा                      51,400 रुपये/टन          51,400 रुपये/टन
दिल्ली                    51,000 रुपये/टन          47,600 रुपये/टन
जालना (महाराष्ट्र)    51,200 रुपये/टन          50,700 रुपये/टन
चेन्नई                    50,500 रुपये/टन          50,500 रुपये/टन
राउरकेला (ओडिशा)   47,700 रुपये/टन         45,700 रुपये/टन

ऐसे चेक करें अपने शहर में लेटेस्ट रेट 

भारत के प्रमुख शहरों में सरिया के रेट में रोजाना आधार पर बदलाव देखने को मिलता है. आयरनमार्ट (ayronmart.com) वेबसाइट पर सरिया की कीमतों में होने वाले बदलाव की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

इसके जरिए आप अपने शहर में सरिया के भाव का आसानी से पता कर सकते हैं. यहां ये ध्यान रखना जरूरी है कि यहा प्रति टन के हिसाब से सरिया की कीमतें बताई जाती है और इन पर सरकार द्वारा तय 18 फीसदी की दर से जीएसटी (GST) अलग से लागू होता है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया