ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

Sarkari Yojana: अब बेटियों को राजस्थान सरकार देगी हर साल 25 हजार रुपए, इस तरह उठाएं योजना का फायदा

Sarkari Yojana: अब बेटियों को राजस्थान सरकार देगी हर साल 25 हजार रुपए, इस तरह उठाएं योजना का फायदा
Sarkari Yojana: अब बेटियों को राजस्थान सरकार देगी हर साल 25 हजार रुपए, इस तरह उठाएं योजना का फायदा

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: कृषि विषय का अध्ययन कर रही स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए छात्रवृत्ति में 10 हजार रुपए का इजाफा किया गया है।

सरकार ने कृषि यंत्रों व तारबंदी योजना तथा कृषि विषय लेकर अध्ययन कर रही स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए 7 करोड़ 17 लाख से अधिक राशि स्वीकृत की है। इसमें से अनुदान के लिए करीब 6 करोड़ 63 हजार तथा छात्रवृत्ति के लिए 54 लाख 75 हजार रुपए दिए गए हैं।

कृषि विषय का अध्ययन कर रही स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए छात्रवृत्ति में 10 हजार रुपए का इजाफा किया गया है। कुछ समय पहले इसके आदेश हुए थे। इसके बाद पहली बार यह राशि छात्राओं के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। जिलेभर से इस वर्ष 330 छात्राओं ने आवेदन किया है, दस्तावेज जांच के बाद 315 छात्राओं के ओवदन स्वीकृत किए गए हैं। कृषि विभाग ने इनके खातों में राशि हस्तांतरित करने की तैयारी कर ली है।

बाड़मेर में छात्रवृति के लिए आवेदन करने वाली 315 छात्राओं में से 75 छात्राएं कॉलेज की हैं। इन्हें इस बार 15 हजार की बजाय 25 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं 11वीं व 12वीं कक्षा में कृषि विषय की पढाई करने वाली 240 छात्राओं को 5 हजार की बजाय 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। ऐेसे में कॉलेज छात्राओं की छात्रवृति के लिए 18 लाख 75 हजार तथा स्कूल छात्राओं के लिए 36 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

खेत की तारबंदी करने के लिए 722 किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। अनुसूचित जाती तथा जनजाति के 80 किसानों को लिए 32 लाख 10 हजार रुपए के बिल जारी हो गए हैं। वहीं सामान्य वर्ग के 642 किसानों को भी जल्द ही 2 करोड़ 57 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा।

खेतों की तारबंदी के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को सौ रुपए प्रति मीटर के हिसाब से अधिकतम चार सौ मीटर तारबंदी के लिए राहत दी जाती है। वहीं अनुसूचित जाती व जनजाती के किसानों को 120 रुपए प्रति मीटर तथा अधिकतम 4 सौ मीटर के 48 हजार रुपए दिए जाएंगे। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए 3 करोड़ 74 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इनमें अधिकतर थ्रेसर, कल्टीवेटर तथा रोटावेटर शामिल हैं।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया