Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली : अगर आप बैंक खाताधारक है तो ये खबर आपके लिए है। खासकर अगर आप एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारक है तो ये खबर आपको अलर्ट करने के लिए है। बता दें कि सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है….
क्या आपका बैंक में अकाउंट है? अगर हां, तो आपने किस तरह का अकाउंट खुलवा रखा है? करंट अकाउंट या सेविंग अकाउंट में से किस खाते में आप पैसे रखते हैं? अगर एक बचत खाता यूजर हैं, जो जीरो बैलेंस के साथ खुला हुआ है तो पहले ये जान लीजिए कि सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस कितने रुपये तक होना चाहिए?
अगर सेविंग खाते में आपका मिनिमम बैलेंस नहीं है तो आप पर कितने रुपये तक का फाइन लग सकता है? आइए जानते हैं कि सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस कितना होना जरूरी है और अगर न हो तो कितने रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है?
जीरो बैलेंस अकाउंट को कई बैंकों में खुलवाया जा सकता है। इस खाते के लिए जरूरी नहीं है कि आपके बैंक में मिनिमम बैलेंस हो। बैंकों के मुताबिक जीरो बैलेंस अकाउंट होने पर कम से कम बैलेंस होना जरूरी नहीं है। जीरो का मतलब ही ये है कि आपके खाते में अगर एक भी रुपया नहीं है तब भी आपका अकाउंट एक्टिव रहता है और किसी तरह का कोई जुर्माना भी नहीं लगता है। हालांकि, समय-समय पर बैंक से लेन-देन जरूर करें, जिससे बैंक को ये पता रहे कि आप एक एक्टिव यूजर हैं।
अगर आपका सेविंग बैंक खाता, जीरो बैलेंस के साथ नहीं खुला हुआ है तो आपके अकाउंट को मेंटेन रखने के लिए मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। हालांकि, सभी बैंकों के अलग-अलग मिनिमम बैलेंस और बैलेंस को मेंटेन न रखने पर जुर्माना भी अलग-अलग हैं।
अगर आपका सेविंग अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) में है, तो मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी नहीं है। हाल ही में एसबीआई बैंक द्वारा बचत खाते में मंथली मिनिमम बैलेंस को खत्म कर दिया गया है। हालांकि, खाताधारकों को 3 हजार, 2 हजार या 1 हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस अपने सेविंग खाते में रखना जरूरी था।
केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी है कि उनके बैंक अकाउंट में कम से कम 2000 रुपये का मिनिमम बैलेंस हर महीने होना चाहिए। सेमी-अर्बन ब्रांच के ग्राहकों के लिए 1 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के लिए 500 रुपये का मिनिमम बैलेंस होना चाहिए।
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से सेमी अर्बन ब्रांच के ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस 1 हजार रुपये होना जरूरी है। जबकि, शहरों में ग्राहकों के बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस 10 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 1 हजार रुपये तक का मिनिमम बैलेंस होना जरूरी है।
आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वो अपने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस रखें। शहर में कम से कम 10 हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। सेमी-अर्बन ब्रांच में 5 हजार रुपये तक की लिमिट है।
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वो अपने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस रखें। शहर में कम से कम 10 हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। सेमी-अर्बन ब्रांच में 2,500 रुपये तक की लिमिट है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सेविंग खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर बैंकों द्वारा जुर्माना लिया जाता है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मिनिमम बैलेंस का नियम हटा दिया गया है, जिस वजह से बैंक की ओर से किसी तरह कोई जुर्माना नहीं लिया जाएगा, लेकिन अगर दूसरे बैंकों की बात करें तो मिनिमम बैलेंस मेंटेन न करने पर बैंकों द्वारा अलग-अलग जुर्माना लिया जाता है।








