Jambhsar Media Desk, New Delhi: राजस्थान के स्कूलों में कल पुरे दिन अवकाश घोषित कर दिया गया है. यह अवकाश देवनारायण जयंती के अवसर पर रखा गया है. दरअसल, शिक्षा विभाग के वार्षिक कलेंडर में अवकाश की सूचना नहीं थी. ऐसे में शिविरा पंचांग में ही संशोधन करते हुए देवनारायण जयंती पर राज्यभर के सरकारी व प्राइवेट स्कूल में अवकाश की घोषणा की गई है.
इसी संबंध में राज्य सरकार ने भी अवकाश की घोषणा पूर्व में कर रखी है. शिविरा पंचांग में इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण एक आदेश जारी करते हुए शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा की है.
ऐसे में अब शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी रहेगी. और शानिवार को फिर से स्कूल खुलेगा. पिछले साल भी सरकार ने देवनारायण जयंती पर अवकाश की घोषणा की थी. निदेशक ने इस आदेश के संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, एसआईईआरटी उदयपुर के साथ ही प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक को भी अवगत कराया है
कौन है देवनारायण जी भगवान?
भगवान देवनारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के मताबिक देवनारायण का जन्म राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी गांव में राजा सवाई भोज के घर हुआ था.
भगवान देवनारायण की एक गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता और पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है. राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री देवनारायण की पूजा की जाती है.
कब घोषित हुई थी छुट्टी
जनवरी 2023 में देवनारायण बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह अवाना सहित तमाम विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर भगवान श्री देवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। भगवान श्री देवनारायण की एक गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता एवं पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है। राजस्थान एवं अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री देवनारायण की पूजा की जाती है। इस मांग पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने गौर किया और अवकाश की घोषणा कर दी.








