ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”

राजस्थान में स्कूल बने धर्मपरिवर्तन के अड्डे, आरोपी शिक्षकों को लेकर बड़ा खुलासा

राजस्थान में स्कूल बने धर्मपरिवर्तन के अड्डे, आरोपी शिक्षकों को लेकर बड़ा खुलासा
राजस्थान में स्कूल बने धर्मपरिवर्तन के अड्डे, आरोपी शिक्षकों को लेकर बड़ा खुलासा

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: राजस्थान के कोटा में एक सरकारी स्कूल में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. यहां भजनलाल सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए दो शिक्षकों को निलंबित किया, अब मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि निलंबित किए गए दोनों शिक्षकों का संबंध पीएफआई से भी है, हालांकि इस मामले में अभी सरकार की जांच जारी है.

कोटा के सांगोद कस्बे के पास खजूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में धर्मांतरण के आरोप का मामला सामने आया था. इसमें एक हिंदू छात्र के धर्म कॉलम में मुस्लिम लिख दिया गया. इससे नाराज परिजन और हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि छात्र के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण किया जा रहा था. मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री ने दो शिक्षकों को निलंबित कर तीसरे शिक्षक पर भी कार्रवाई की तैयारी कर दी है.

कोटा के दूरदराज के सरकारी विद्दालयों में समुदाय विशेष के शिक्षकों का एक ग्रुप धर्मान्तरण और लव जिहाद के खेल में लिप्त होने का विस्फोटक खुलासा हुआ है. मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूरे मामले में बर्खास्तगी से भी सख्त एक्शन होगा. फिलहाल जिला शिक्षा अधिकारी कोटा ने प्राथमिक तथ्यों के आधार पर ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्दालय खजूरी के 2 शिक्षकों-फिरोज खान और मिर्जा मुजाहिद का निलंबन कर दिया है. जबकि एक शिक्षिका शबाना के खिलाफ भी कार्रवाई प्रस्तावित करके प्रकरण निदेशालय भेज दिया गया है.

एक हिन्दू छात्रा के परीक्षा फॉर्म में साल 2019 से धर्म के कॉलम में शिक्षक फिरोज इस्लाम लिख रहा था. विद्यालय में जबरन नमाज अदा कराने और धर्मान्तरण टूलकिट एप्लाई करने की शिकायतें भी बजरंग दल की तरफ से शिक्षा मंत्री को मिली हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि बाद में इसी छात्रा का अपहरण भी हुआ था. मामले में अब जाकर कार्रवाई हो रही है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया