ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाईब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंगफोन पर बात बनी मौत की वजह! दौसा में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई टीचर, दिल दहला देने वाला हादसा...ब्रेकिंग“महाकुंभ की वायरल गर्ल निकली नाबालिग! फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से रची शादी CMO तक पर गिरी गाज”ब्रेकिंग“वैष्णो देवी यात्रा बनी वरदान! बहन की नजर पड़ी और मिल गया खोया हुआ भाई”ब्रेकिंग“बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी… शादी के घर में पसरा मातम”ब्रेकिंगराजस्थान की कॉलेज गर्ल बनी गैंगस्टर की दुल्हन: कौन है दुल्हन ? जानिए क्या है सच्चाई

सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी खुशखबरी इस सरकारी स्कीम से हर महीने ले सकते हैं 20 हजार रुपये पेंशन

सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी खुशखबरी इस सरकारी स्कीम से हर महीने ले सकते हैं 20 हजार रुपये पेंशन
सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी खुशखबरी इस सरकारी स्कीम से हर महीने ले सकते हैं 20 हजार रुपये पेंशन

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली : जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं और रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंचते हैं, वे आमतौर पर अपनी सेविंग पर गुजारा करते हैं। एक अच्छा और आरामदायक जीवन जीने के लिए लोगों को रिटायर होने पर पैसे की जरूरत होती है।

आज हम एक ऐसी योजना के बारे में बात करने जा रहे हैं जो खास तौर पर सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है। यह है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट। यह योजना सरकार चला रही है। इसमें अन्य सेविंग स्कीम की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है।

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम की खास बात ये है कि इसमें आप अपना निवेश 1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं। यह सीनियर सिटीजन के लिए निवेश का सबसे सुरक्षित ऑप्शन है। इससे आपको रेगुलर इनकम भी मिलेगी और रिटायरमेंट के बाद पैसे की जरूरत भी पूरी होगी।

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम उन लोगों के लिए है जो 60 साल से अधिक उम्र के हैं। या जिन्होंने 55 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले ली है लेकिन उनकी उम्र 60 साल से कम है। वह स्पेशल VRS के तहत अकाउंट खोल सकते हैं। इसके अलावा डिफेंस सर्विस से रिटायर कर्मचारी 50 साल की उम्र में भी अकाउंट खोल सकते हैं। ये अकाउंट आप अपने जीवनसाथी के साथ भी खोल सकते हैं।

सीनियर सिटीजन किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में एससीएसएस खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये जमा करने होंगे। खाते में 1,000 रुपये के मल्टीपल में पैसा जमा कर सकते हैं। ये 30 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकता।

यह योजना SCSS 8.2 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रही है। यदि कोई व्यक्ति लगभग 30 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे 2.46 लाख रुपये का सालाना ब्याज मिलेगा, जो लगभग 20,000 रुपये महीना है।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया