ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...ब्रेकिंगमां और तीन बेटों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया वार, 5 घंटे में आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर...ब्रेकिंगराजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव 64 IPS के तबादले जोधपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव!ब्रेकिंगभारत का ‘प्लान-B’ शुरू: नहीं होगी गैस की कमी, LNG-LPG की सप्लाई शुरू, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की तैयारीब्रेकिंगबड़ी खबर 170 दिन बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक, केंद्र सरकार ने खत्म की हिरासत.....ब्रेकिंगबूंदी की अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर रिकॉर्ड में 96 भोजन, मौके पर सिर्फ 19 थालियां मिलींब्रेकिंगमहाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने केरल में प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद ,पिता का कहा— “मेरी बेटी को मेरे सामने छीन लिया गया”ब्रेकिंगखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूब्रेकिंगSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरब्रेकिंगपाली में पेट्रोल पाइपलाइन से चोरी का खुलासा, SOG की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार...ब्रेकिंग5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे...

बिजली बिल की टेंशन खत्म, सरकार 8 लाख से कम आय वालों को सोलर पैनल पर दे रही बंपर सब्सिडी

बिजली बिल की टेंशन खत्म, सरकार 8 लाख से कम आय वालों को सोलर पैनल पर दे रही बंपर सब्सिडी
बिजली बिल की टेंशन खत्म, सरकार 8 लाख से कम आय वालों को सोलर पैनल पर दे रही बंपर सब्सिडी

Jambhsar Media Digital Desk : अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल से परेशान है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली स्‍कीम के तहत लाभार्थियों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ दिया जाएगा। यानी की सूर्य की रोशनी का उपयोग कर हर माह बिजली के बिलों से छुटकारा पाया जा सकता है…

भारत सरकार की ओर से जन सामान्य के लिए बहुत सी योजनाएं जारी है. इस बीच पिछले माह पीएम मोदी की ओर से एक नई योजना की घोषणा की गई है, जिसके लिए पात्र व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं. योजना का नाम है – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली स्‍कीम.

आप नाम से ही पहचान गए होंगे कि ये योजना घरों तक मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए हैं, लेकिन प्राकृतिक रोशनी के जरीए. यानी की सूर्य की रोशनी का उपयोग कर हर माह बिजली के बिलों से छुटकारा पाया जा सकता है. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली स्‍कीम के तहत लाभार्थियों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ दिया जाएगा.

 13 फरवरी, 2024 को पीएम मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी. इसका मकसद देश में घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है. इस योजना के तहत परिवारों को अपनी छतों पर सौर पैनल स्थापित करने होंगे, इसके लिए सरकार सब्सिडी देगी. यह सब्सिडी सौर पैनलों की लागत का 50 फीसदी तक कवर करेगी. योजना से पूरे भारत में 1 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

अब बात करते हैं आखिर कौन इस योजना के लिए पात्र है, तो बता दें कि भारत का हर नागरीक योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है. बशर्ते-

उनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में ना हो.

घर की वार्षिक आय 8 लाख से कम हो.

रजिस्ट्रेशन करवाने वाले शख्स के घर पर छत होना जरूरी है. साथ ही, सब्सिडी भी तभी मिलेगी जब पहले सौर पैनल लगाएंगे.

सोलर पैनल लगाने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए.

यदि आप भी इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं और योजना के पात्र है तो बिंदुवार समझिए कैसे करना होगा आवेदन 

आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट को खोलने के बाद सबसे पहले अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर का ऑप्सन चुनें. इसके बाद अपने राज्य और बिजली वितरण कंपनी का नाम चुनें. फिर अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें. इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें अपने कंज्यूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगइन करें. इसके बाद आपका फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आप आसानी से भर सकते हैं. इस प्रोसेस के बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा, इसके बाद अपने डिस्कॉम के साथ रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से प्लांट इंस्टॉल करा सकेंगे.

इस योजना के तहत सबसे पहले आपके पास पिछले छह माह के बिजली बिल होने जरूरी है. नई सोलर रूफटॉप स्कीम के तहत कंज्यूमर्स को तीन किलोवाट तक 30,000 प्रति किलोवाट और 3 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन के लिए 18,000 प्रति किलोवाट की सब्सिडी दी जा सकती है.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया