ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“दस्तावेज सही या साजिश गहरी? महाकुंभ वायरल लव स्टोरी में बड़ा खुलासा,फरमान के दावों से बढ़ा विवाद”ब्रेकिंग“मोनालिसा गायब” की अफवाह का खुलासा! वायरल वीडियो बना सिरदर्द, सामने आई पूरी सच्चाईब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”ब्रेकिंगमहाकुंभ की मोनालिसा निकली नाबालिग! शादी के बाद हुआ बड़ा खुलासा...ब्रेकिंग“दस्तावेज सही या साजिश गहरी? महाकुंभ वायरल लव स्टोरी में बड़ा खुलासा,फरमान के दावों से बढ़ा विवाद”ब्रेकिंग“मोनालिसा गायब” की अफवाह का खुलासा! वायरल वीडियो बना सिरदर्द, सामने आई पूरी सच्चाईब्रेकिंग“लोकसभा में बड़ा उलटफेर तय! परिसीमन और आरक्षण मिलकर कैसे बदलेंगे सत्ता का गणित?”ब्रेकिंगDubai Sheikh Lifestyle: दुबई के शेखों की ताकत का राज है ये चीज़, खाने के बाद कमरें से निकलती है चीखेंब्रेकिंग“परंपरा की नई मिसाल केक बैन से लेकर सादी सगाई तक, समाज ने दिखाई जागरूकता”

Solar Panel Yojana: राजस्थान के हर खेत में लगेगा सोलर पैनल, सरकार ने स्वीकृत किया बजट

Solar Panel Yojana: राजस्थान के हर खेत में लगेगा सोलर पैनल, सरकार ने स्वीकृत किया बजट
Solar Panel Yojana: राजस्थान के हर खेत में लगेगा सोलर पैनल, सरकार ने स्वीकृत किया बजट

Jambhsar Desk, New Delhi: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब जल्द ही राजस्थान के हर खेत में सोलर पैनल देखने को मिल जाएगा. सरकार ने इसी वर्ष तीन और 5 HP Solar Panel System पर अनुदान को लेकर रोक लगा दी थी लेकिन गत दिनों इसे स्वीकृति मिल चुकी है.

इसकी स्वीकृति मिलने से छोटी काश्त में भी सोलर सिस्टम लगाने का रास्ता साफ हो गया है। जिले के 273 किसानों को स्वीकृति जारी की गई है। इसमें 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

सरकार की ओर से इस साल की शुरुआत में तीन और पांच एचपी के सोलर सिस्टम और उसकी सब्सिडी आदि बंद कर दी थी। इससे छोटी काश्त वाले किसान परेशान हो रहे थे।

इस पर उद्यान विभाग की ओर से जिला कलक्टर के माध्यम से सरकार को अर्द्धशासकीय पत्र लिखवाया गया था। इसमें बताया कि जिले का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी और पथरीला होने के कारण खेती की जमीन नाममात्र की है। इसके कारण अधिकांश खेत छोटे हैं।

इस पर सरकार की ओर से छोटे खेत वाले किसानों को राहत पहुंचाने के उद्धेश्य से तीन और पांच एचपी के सोलर पंप पर सब्सिडी आदि फिर से शुरू कर दी।

इसके तहत जिले में पहले से लम्बित फाईलों का निस्तारण करते हुए उद्यान विभाग ने 273 किसानों को तीन और पांच एचपी पंप लगाने की स्वीकृति जारी की है। इसके कारण अब जल्द ही छोटे-छोटे खेतों में सोलर सिस्टम लगे हुए दिखाई देंगे।

जिले के किसानों को मिलेगा फायदा
जिले में अधिकांश खेत छोटे हैं। इसके कारण सरकार से तीन और पांच एचपी सोलर सिस्टम पर सब्सिडी के लिए निवेदन किया था, जिसे सरकार ने स्वीकृति दी।

इसके चलते 273 किसानों की स्वीकृति गत दिनों जारी कर दी। इसमें नियमानुसार सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
हरिओम राणा, उपनिदेशक कृषि विभाग (उद्यान) राजसमंद

यह होगा फायदा
– डिस्कॉम की बिजली सप्लाई पर निर्भरता कम होगी
– किसान दिन में भी कर सकेंगे फसलों की सिंचाई
– शेष बिजली डिस्कॉम को मिलेगी तो उत्पादन बढ़ेगा
– बिजली के बिल से मुक्ति मिलेगी और सुविधाएं बढ़ेगी

यह मिलेगा अनुदान
उद्यान विभाग के अनुसार सोलर सिस्टम लगाने पर सरकार की ओर से नियमानुसार सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत तीन एचपी पर 01 लाख 14 हजार की सब्सिडी मिलेगी। इसी प्रकार पांच एचपी पर 01 लाख 76 हजार और 7.50 एचपी पर 2.38 लाख की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया