Jambhsar Media Digital Desk : बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन हर माता पिता को होती है और इसके लिए वो बेटी के पैदा होने के साथ ही त्यारियां शुरू कर देते हैं | आज के समय में पढ़ाई बहुत मंहंगी हो गयी है और पढ़ाई के बाद बेटी की हसाई पर भी तगड़ा खर्चा होता है | ऐसे में आप इस स्कीम का फायदा ले सकती हैं जो एक हिसाब से आपकी बेटी की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च उठाएगी और आपको 70 लाख रूपए मिलेंगे | आइये जानती हैं इस स्कीम के बारे में
महंगाई के इस दौर में पढ़ाई के साथ साथ शादी के खर्चे बढ़ गए हैं और अच्छी पढ़ाई के लिए और अच्छी शादी के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत पड़ती है | भारत में अधिकांश मां-बाप को इसकी चिंता लगी रहती है। लेकिन अगर बच्चों के जन्म के बाद से ही इन खर्चों के लिए बचत और निवेश किया जाए, तो अच्छा-खासा पैसा जुटाया जा सकता है। यहां बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना नाम से एक सरकारी योजना है। इस स्कीम में खाता खुलवाकर आप अपनी बेटी की हायर एजुकेशन और शादी के लिए अच्छा-खासा फंड जमा कर सकते हैं। यह योजना स्मॉल सेविंग स्कीम्स के तहत आती है।
पेरेंट्स अपनी बेटी की उम्र 10 साल पूरी होने से पहले तक सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में उसका खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाने के अधिकतम 15 साल पूरे होने तक योगदान किया जा सकता है। कोई निवेशक अपनी बेटी के जन्म के तुरंत बाद योजना में खाता खुलवाता है, तो वह 15 साल तक अपना योगदान जमा करा सकता है। इसके बाद 6 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इस दौरान निवेश नहीं करना होता है, लेकिन ब्याज मिलता रहता है। इस स्कीम में बेटी के 18 साल के होने पर मैच्योरिटी की रकम का 50 फीसदी निकाला जा सकता है। बची हुई रकम बेटी की उम्र 21 साल होने पर निकाली जा सकती है।
केंद्र सरकार हर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों के बारे में घोषणा करती है। यानी हर तीन महीने में सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दर तय की जाती है। अक्सर स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर उच्च ब्याज दर रखी जाती है। चालू तिमाही के लिए इस योजना में ब्याज दर 8.2 फीसदी सालाना है।
सुकन्या समृद्धि योजना में आप एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा करा सकते हैं। आप यह निवेश किश्तों में या एकमुश्त कर सकते हैं। मान लीजिए आप साल 2024 में अपनी बेटी के 1 साल का होने पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाते हैं। अगर आप हर वित्त वर्ष में 1,50,000 रुपये SSY अकाउंट में डालेंगे, तो आप साल 2045 में मैच्योरिटी के समय कुल 69,27,578 रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपके द्वारा निवेश की गई रकम 22,50,000 रुपये होगी और ब्याज आय 46,77,578 रुपये होगी। इस योजना में एक साल में किये 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर इनकम टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। यह योजना EEE स्टेटस के साथ आती है।








