Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्ली: देश के कोने-कोने से ट्रेन से रामेश्वरम धाम पहुंचने वालों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. उन्हें रुकने के लिए इधर उधर नहीं भटकना होगा. भारतीय रेलवे यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजार कर रहा है. हालांकि श्रद्धालुओं को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि रामेश्वरम स्टेशन रिडेवलप होने के बाद ही यह सुविधा स्टेशन पर उपलब्ध होगी.
भारतीय रेलवे देशभर के 1000 से अधिक रेलवे स्टेशनों को रिडेवलप कर रहा है. इसमें पहले फेस में 500 से अधिक स्टेशनों को चिन्हित किया गया था और 500 से अधिक डेवलप होने वाले स्टेशनों की घोषणा कल की गयी है. पहले फेस में चिहिन्त किए गए स्टेशनों में काफी काम हो चुका है. रामेश्वरम धाम भी इसमें शामिल है. चूंकि यह चार धामों में से एक है, इसलिए देशभर के श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
रामेश्वरम स्टेशन प्रोजेक्ट के हेड और भारतीय रेलवे के डीसीएम आर. नंदगोपाल के अनुसार करीब 112 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का निर्माण चल रहा है. अभी तक 33 फीसदी काम हो चुका है. यहां पर तीन मंजिला इमारत बनेगी. यह स्टेशन रामेश्वरम धाम की तरह डिजाइन किया गया है. श्रद्धालुओं को खाने पीने में परेशानी न हो , इसके लिए यहां पर फूड कोर्ट बनेगा. अराइवल और डिपार्चर दोनों अलग अलग होंगे, जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो.
प्रोजेक्ट हेड के अनुसार समुद्र पर पंबन ब्रिज बनने के बाद देश के कोने कोने से रामेश्वरम स्टेशन ट्रेन पहुंचेंगी. पूर्व में इस स्टेशन में रोजाना पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 9000 के करीब थी. लेकिन अब संख्या बढ़ेगी. स्टेशन को 2061 तक के अनुसार विकसित किया जा रहा है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने के लिए स्टेशन पर रेस्ट रूम और डोरमेट्री बनाए जा रहे हैं, जिससे ट्रेन से आने वाले यात्रियों को रुकने के लिए उधर न भटकना पड़े. स्टेशन तैयार होने के साथ यह सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी.








