सुजानगड़ जे डी ज्वेलर पर दिन दहाड़े लूटमार व फायरिंग
सुजानगड़ क्षेत्र के गांधी चोक मे जे डी ज्वेलर नामक ज्वेलर फर्म पर दिन दहाड़े कुछ बदमासों द्वारा लूटमार व फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है इस फायरिंग में एक बदमाश दबोचा गया है इस दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है
क्या है पूरा मामला ऐक नजर
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस थाने में कुछ ही दिनों पहले जे डी जे ज्वेलर्स के प्रोपराइटर पवन सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए और दो करोड़ की रंगदारी मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद ज्वेलर्स पर पुलिस सुरक्षा की तैनाती थे । आज दिन दहाड़े फायरिंग हुई है जिसके तहत वहा कांच का गेट टूट गया था इसके बाद भी गोली जारी रही पुलिस कर्मियों व आम लोगों ने बदमाशों का पीछा किया जिससे एक बदमाश को पुलिस पकड़ने में कामयाब रहे
बदमास ने पुलिस कर्मी को मारी गोली
स्थानिये लोगो की मदद से ज्यों ही पुलिश ने ऐक बदमास को पकड़ा तो दूसरे बदमाशों ने उसे बचाने के चक्कर मे गोलिया चलाई बताया जा रहा है गोली जाकर जवान रमेश मीणा के बाजू पर लगने से वह घायल हो गए हैं । बदमाश को पुलिस कर्मी रमेश मीणा दबोचने में कामयाब रहे जिसके बाद बदमाशों ने उसे बचाने के चक्कर में फारिंग की जिसे रमेश मीणा के बाजू पर गोली लगने से वह घायल हो गए हैं घायल अवस्था में रमेश मीणा को अस्पताल ले जाया गया। इलाज जारी है मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना के बाद लग गई वही पुलिसकर्मी रमेश मीणा से भी डीएसपी रामप्रताप विश्नोई ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है ।
सूजनगड़ मे लोगों ने किया इस घटना का विरोध न्याय नहीं मिलने पर होगी ऐसी कार्यवाही
सूजनगड़ मे दुकानदारों ने बंद का ऐलान किया है पुलिश को पूर्व सूचना के बाद भी कोई कारवाही नहीं होने की वजह से दुकानदारों मे भारी रोष है ओर कल से दुकाने बंद करने का आहावन किया है
राजस्थान मे बढ़ता अपराध लोगों मे दहसत बढ़ा रहा है आये दिन ऐसी घटनाओ की खबर प्रदेश के कोने कोने से आती रहेती है जो बड़ा चिंता का विषय है |
.jpg)







