Jambhsar Media, New Delhi : SSY Scheme : केंद्र सरकार की तरफ से बेटो बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के दौरान इस योजना की शुरुआत की थी। जिसका उद्देशय बेटियों का सुरक्षित भविष्य निश्चित करना है। इस योजना में सरकार की तरफ से अच्छा ब्याज जमा राशि पर दिया जा रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना में वर्तमान ब्याज दर की बात करे तो 8.2 प्रतिशत दिया जा रहा है। हालाँकि ब्याज दर में साल दर साल बदलाव होते रहते है। केंद्र सरकार इन ब्याज दरों कटौती एवं बढ़ोतरी करती है। इस योजना के तहत न्यूतनम सालाना 250 रु एवं अधिकतम एक लाख 50 हजार रु तक जमा करने की सुविधा दी जाती है। जो टेक्स फ्री होती है।
क्या है योजना के तहत पात्रता
सरकार की इस स्कीम में 10 वर्ष से कम आयु की लड़की का खाता खोला जा सकता है। देश की किसी भी पोस्ट ऑफिस एवं कुछ बैंको में इस योजना के तहत अकॉउंट खोला जा सकता है। एक परिवार में अधिकतम 2 लड़की को इस योजना के तहत लाभ लिया जा सकता है। और एक लड़की के नाम से केवल एक ही अकॉउंट इस योजना में खोला जा सकता है। इसके साथ ही इसमें पोस्ट ऑफिस से अकॉउंट को किसी भी स्थान पर ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी जाती है। इस स्कीम में मेचोरिटी 21 वर्ष आयु पर होती है। और इसमें आयकर अधिनियम 80C के तहत छूट भी मिलती है।
हर महीने 1000 रु जमा करने पर कितना मिलेगा।
केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में यदि आपकी बेटी के नाम से खाता है और आप उसमे हर महीने 1000 रु की राशि जमा करते है। तो इस पर वर्तमान ब्याज दर 8.2 फीसदी के हिसाब से आपका क्या कुछ हिसाब बनता है आइये जानते है।
हर महीने यदि आप 1000 रु की राशि जमा बेटी के SSY Scheme खाते में कर रहे है तो आपका सालाना जमा 12 हजार रु हो जाता है। और 15 साल तक निवेश पर ये राशि आपकी 180000 रु हो जाती है। इस पर वर्तमान ब्याज दर 8.2 लागु होती है तो मेचोरिटी के समय आपको 554206 रु की राशि मिलेगी। मेचोरिटी खाता खोलने की तिथि से 21 साल में होती है। आपके 180000 रु के निवेश पर इन वर्षो के दौरान 8.2 फीसदी की दर से 374206 रु की ब्याज राशि बनती है। आपको बता दे की हर साल सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर में बदलाव होता है। तो कैलकुलेशन अन्य वर्षो के दौरान बदल जाती है।
अब तक ब्याज दरों में कितना बदलाव
साल 2014 से 2015 के दौरान सुकन्या योजना में ब्याज दर 9.1 फीसदी लागु थी। इसके बाद इसमें साल 2015 से 16 के दौरान बदलाव हुआ और बढ़ोतरी के साथ ये ब्याज दर 9.2 में परिवर्तित कर दी गई। लेकिन साल 2016 से 16 के दौरान इसको 8.6 किया गया। इसके बाद साल 2016 से 17 के दौरान इसमें कटौती की गई और ब्याज दर 8.5 पर आ गई थी। फिर 2017 से 2017 के दौरान दो बार कटौती हुई और ब्याज दर 8.3 पर लागु हो गई।
इसके बाद 2018 में ब्याज दर 8.1 और फिर 2018 से 19 के दौरान ब्याज दर में बढ़ोतरी के साथ 8.5 पर वापस आ गई। इसके बाद फिर से कटौती हुई और 2019 से 20 के दौरान 8.4 ब्याज दर सुकन्या योजना में लागु हुई। फिर 2020 से 2023 के दौरान 7.6 पर इसमें ब्याज दर आ गई थी। इसके बाद 2023 में बढ़ोतरी की गई जिसके बाद ब्याज दर 8 फीसदी लागु की गई थी। और अब 2023 से 2024 के दौरान ब्याज दर 8.2 पर लागु है।








