ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

सरकारी टीचर करता था लड़कियों के साथ ऐसा काम, इस तरह हुआ खुलासा

सरकारी टीचर करता था लड़कियों के साथ ऐसा काम, इस तरह हुआ खुलासा
सरकारी टीचर करता था लड़कियों के साथ ऐसा काम, इस तरह हुआ खुलासा

Jambhsar Media News Digital Desk नई दिल्‍ली: सरकारी स्कूल में लगाई गई गरिमा पेटी में छात्राओं ने आरोप लगाया कि टीचर उनके साथ छेड़खानी करता है और क्लास में बच्चों के फोटो खींचता था. इस सरकारी स्कूल का एक पखवाड़े पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी निरीक्षण किया था और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश भी दिए थे.

शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला जोधपुर में सामने आया है. जिसमें आरोपी शिक्षक को अब शिक्षा विभाग ने एपीओ कर दिया गया है. जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र की एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ ‘बेड टच’ (Bad Touch) करने की शिकायत सामने आने के बाद में शिक्षा विभाग ने 16 सीसी में नोटिस देने के साथ ही एपीओ किया है. 

दरअसल जोधपुर के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं ने स्कूल में लगी ‘गरिमा पेटी’  में छात्राओं ने सामूहिक रूप से शिकायत लिखकर डाली थी. जिसकी चार सदस्य कमेटी ने मिलकर जांच की थी और जांच कमेटी के रिपोर्ट के बाद अब शिक्षक के खिलाफ चार्जशीट दी गई थी. जिसके बाद आरोपी शिक्षक को एपीओ भी किया गया है. यह पूरा मामला 1 फरवरी का है. जबकि 2 फरवरी को इस मामले में शिक्षा विभाग ने जांच के लिए चार सदस्य कमेटी गठित कर दी थी. इस जांच कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन उच्च अधिकारियों की ओर से बार-बार रिपोर्ट में और जानकारी मांगी गई. जिस कारण इस जांच में देरी हुई.

अब जांच रिपोर्ट संयुक्त निदेशक को मिलने के बाद में उसे एपीओ कर दिया गया है. स्कूल प्रिंसिपल ममता कंवर ने बताया कि, इस ‘बेड टच’ मामले में 8 छात्राओं के बयान हो चुके हैं ,वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से मिले निर्देश के अनुसार अब आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है. शिक्षा विभाग के 2022 के परिपत्र के अनुसार ऐसी घटनाओं के लिए सीबीईओ को निकटतम पुलिस थाने में लिखित में सूचना देनी होती है इसी कड़ी में अब आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दी जा रही है. वहीं पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद में आरोपी शिक्षक को निलंबित किया जाएगा.

सरकारी स्कूल में लगाई गई गरिमा पेटी में छात्राओं ने आरोप लगाया कि टीचर छात्राओं के साथ छेड़खानी करता है और क्लास में बच्चों के फोटो खींचता था. इस सरकारी स्कूल का एक पखवाड़े पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी निरीक्षण किया था और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश भी दिए थे.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया