Staff Reporter, New Delhi: मार्च 2024 में अगर कार खरीदने की सोच रहे है तो थोड़े रुक जाइए क्योंकि इसी महीने बहुत सारी दमदार कारें मार्केट में लॉन्च होने वाली है जो आपके बजट में भी आ जायेगी और फीचर्स भी आपको तगड़े देखने को मिलेंगे. आइए जानते है उन कारों के बारें में जो मार्च महीने में लॉन्च होने जा रही है.
Upcoming Car List March 2024-
BYD Seal
चीन की EV कार मेकर कंपनी BYD 5 मार्च को भारत में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार Seal EV लॉन्च करने जा रही है। Seal EV को CBU मार्ग के जरिए भारत में लाया जाएगा और ये गाड़ी भी देश में BYD के EV पोर्टफोलियो में Atto 3 और e6 के साथ मार्केट में दिखाई देगी। BYD सील EV सिंगल पीएमएस और डुअल-मोटर ऑप्शन में उपलब्ध होगी, जो 227 bhp की पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क देगी।
यह कार 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.9 सेकंड में पकड़ लेगी। ईवी में 82.5 kWh का बैटरी पैक होगा, जो एक बार चार्ज करने पर 570 किमी तक की रेंज देगा।
Hyundai Creta N Line
हुंडई ने भारतीय बाजार के लिए नए क्रेटा एन लाइन मॉडल की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है, जो 11 मार्च को मार्केट पेश की जाएगी। यह i20 एन लाइन और वेन्यू एन लाइन के बाद भारत में डेब्यू करने वाला हुंडई का तीसरा एन लाइन मॉडल है।
क्रेटा एन लाइन क्रेटा फेसलिफ्ट में पेश किए गए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस होगी, जो 160 बीएचपी और 253 एनएम टॉर्क जनरेट करेगी। हुंडई क्रेटा एन लाइन की भारत में कीमत 18 लाख रुपये से 23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर स्विफ्ट हैचबैक का 4th GEN मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि मारुति ने ऑफिशियल तौर पर सटीक लॉन्च डेट तो नहीं बताई है लेकिन कहा जा रहा है कि ये कार भी इसी महीने लॉन्च होगी।
नई स्विफ्ट को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और बहुत जल्द भारत में भी इसके आने की उम्मीद है। हाल ही में जापान में पेश की गई नई स्विफ्ट दो ट्रिम्स में आती है। एक वेरिएंट में नैचुरली एस्पिरेटेड तीन-सिलेंडर इंजन है, जबकि दूसरा 12V माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस है।
Tata Nexon Dark Edition
ऐसा भी कहा जा रहा है कि टाटा मोटर्स डार्क एडिशन नाम का एक नए वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे नेक्सन लाइनअप के तहत पेश किया जाएगा।
जैसा कि नाम से पता चलता है, नेक्सॉन डार्क में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर थीम होने की उम्मीद है, जिसमें टाटा Shiny मिडनाइट ब्लैक पेंट स्कीम और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील ऑफर कर सकता है। हालांकि अभी तक इसके इंजन स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं।








