ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...ब्रेकिंग1 रुपए के शगुन में सजी सादगी भरी शाही शादी IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा जीवनसाथी बने, जोधपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन...ब्रेकिंगधमकियों से परेशान भजन गायक छोटू सिंह रावणा, एसपी से मांगी सुरक्षा—1 अप्रैल को दर्ज कराएंगे FIR...ब्रेकिंगशादी से लौट रहे युवक पर तलवारों से हमला, उदयपुर में पुरानी रंजिश ने ली जान...ब्रेकिंगरविंद्र सिंह भाटी, छोटू सिंह रावणा, बाड़मेर विवाद, शिव विधायक, सोशल मीडिया विवाद, FIR, मानहानि केस, CID-CB जांच, राजपूत समाज, सड़क वीडियो विवादब्रेकिंगसावधान! एक क्लिक में खाली हुआ अकाउंट—जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा केस...ब्रेकिंग93% अंक लाकर भी अधूरी रह गई खुशी—श्रीगंगानगर की निकिता रिजल्ट से पहले ही दुनिया छोड़ गई...

राजस्थान के इस शहर का होगा दुबई की तर्ज पर विकास, 29 करोड़ का बजट हुआ पारित

राजस्थान के इस शहर का होगा दुबई की तर्ज पर विकास, 29 करोड़ का बजट हुआ पारित
राजस्थान के इस शहर का होगा दुबई की तर्ज पर विकास, 29 करोड़ का बजट हुआ पारित

Jambhsar Media Desk, New Delhi: धौलपुर जिले की राजाखेड़ा नगरपालिका में आज आहूत विशेष बजट अधिवेशन रखा गया. इस अधिवेशन में 29 करोड़ का बजट सभी की सहमति के साथ पारित किया गया.हर वित्तीय साल की तरह इस बार भी पालिका की निजी आय बढ़ाने के लिए कोई भी कदम नहीं बढ़ाया गया है.

इस बजट में सौंदर्यीकरण के लिए विशेष बजट पारित किया गया है जिससे यह स्पष्ट होता है कि दुबई की तर्ज पर शहर का विकास होगा. हालांकि यह पैसा विकास में लगाया जाएगा या ठेकेदार व अधिकारी डकार जायेंगे ये तो वक्त ही बतायेगा.

पालिका की ओर से जो भी विकास कराए जाएंगे वह राज्य सरकार से प्राप्त सहायता के विविध मदों से ही किया जाना प्रस्तावित है। यानी नगर पालिका प्रशासन ने अपनी आय स्रोत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। न ही कोई नवीन टैक्स प्रक्रिया शुरू की जिससे कुछ आय स्रोत शुरू हो सके। पालिका पूरी तरह केन्द्र और राज्य से मिलने वाले बजट पर ही निर्भर रहेगी।

पोखरो के सुदृढ़़ीकरण पर सर्वाधिक जोर 

पूरी तरह अतिक्रमण का शिकार होकर अस्तित्व की तलाश कर रही राजाखेड़ा की ऐतिहासिक पोखरों के सौंदर्यीकरण पर बैठक में जोर दिया गया है। जिससे शहर की ड्रेनेज और भूजल पुनर्भरण व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। लेकिन अतिक्रमण को हटवाकर उन्हें खाली करवाने का कोई संकल्प इस बार भी सामने नहीं आया।

भूतेश्वर तालाब के सौंदर्यीकरण पर केंद्र की अमृत सरोवर योजना और राज्य की सहायता से 4.16 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। वहीं, नवीन कोर्ट के बगल में दिव्यांग उद्यान के सौंदर्यीकरण पर भी 79 लाख खर्च का प्रस्ताव पारित हुआ। सरकारी इमदाद न मिलने से सडक़ों के सुदृढ़ीकरण प्रभावित होकर सिर्फ एक करोड़ की व्यवस्था रखी गई है। वहीं, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में भी सुधार कर 25 लाख की एलईडी लाइट लगवाकर रोशनी की जाएगी।

कचरा निस्तारण व्यवस्था होगी आधुनिक 

शहर में डंपिंग यार्ड को भी आधुनिक बनाया जाएगा। यहां कचरे के निस्तारण के लिए मशीनों का प्रयोग भी होगा। जिससे कचरे के प्रदूषण को भी रोका जा सके। साथ ही शहरी कचरे के एकत्रीकरण को भी आधुनिक बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए 1.55 करोड़ की मशीनरी खरीदने, 1 करोड़ की राशि से कचरा संग्रहण, 2.5 करोड़ से सॉलिड वेस्ट मैनजेमेंट पर खर्च का प्रस्ताव पारित किया।
वेतन, मजदूरी और मनरेगा पर भारी खर्च 

पालिका कर्मचारियों के वेतन भत्तों पर 3.20 करोड़, दैनिक मजदूरी पर 1.80 करोड़, शहरी मनरेगा पर 2 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना पर 4 करोड़ खर्च करने की घोषणा की गई। इसी तरह ऐतिहासिक दंगल चौथ की आखिरी कुश्ती की राशि को 1.5 लाख रखने का निर्णय लिया गया। जिसमें देशभर के नामी पहलवानों को आकर्षित कर इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान कुश्ती कला का संरक्षण हो सके। कुश्ती दंगल पर 15 लाख की कुल राशि खर्च की जाएगी।

एक बार फिर खुद के हाथ खाली 

सभी खर्चो के लिए पालिका का सपना सरकारी इमदाद मिलने के ऊपर ही है। कुल 29 करोड़ के व्यय के लिए 5.84 करोड़ राज्य वित्त आयोग, 3.20 करोड़ चुंगी प्रतिभूति से, 5.28 करोड़ 15वां वित्त आयोग, 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना से, 2 करोड़ इंदिरा गांधी शहरी मनरेगा योजना के मद से, तालाब और पार्क सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ केंद्र और राज्य से आना प्रस्तावित है।

लेकिन पालिका ने आपनी निजी आय के जरिए के बारे में इस बार भी कोई कड़ा निर्णय नहीं लिया है। इसमे सिर्फ भू-रूपांतरण से 80 लाख ओर विभिन्न फीस आदि से 50 लाख की निजी आय बताई है।
भाजपा पार्षद ने जताई नाराजगी 

लोकेन्द्र सिंह चौहान ने राजाखेड़ा के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाया। उनकी मांग पर दंगल की आखिरी इनाम को 1.5 लाख किया गया। सफाई कर्मियों की कमी को पूरा करने, वेतन ठीक समय से दिए जाने, बाजार में अतिक्रमण, आवारा जानवरों की समस्या, कैमरों को सही करवाना, बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाना, मुख्य जगहों पर शौचालय और पानी की व्यवस्था करवाना, सडक़ों पर गड्ढे ठीक करवाने, टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, गड़बडिय़ों की शिकायत वाले कार्यों को उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच करवाने की मांग राखी।
एक बार फिर पतियों ओर भाइयों ने संभाली कमान 

नगरपालिका की बैठक में एक बार फिर 33 फीसदी महिला पार्षदों में से किसी ने भी बैठक में भाग नहीं लिया। वरन हर दफा की तरह उनके पिता, पति और भाइयों ने ही महिला आरक्षण ओर सशक्तिकरण को ठेंगा दिखाते हुए खुद उनकी सीट संभाल रखी थी। इनकी उपस्थिति हर दफा की तरफ इस बार में शहर में चर्चा का विषय रहा।

– महिला पार्षद आती हैं, बस दस्तखत करके चली जाती हैं। बजट में अधिकांश राशि केंद्र व राज्य सरकार से सहयोग में प्राप्त होना संभावित हैं।– वीरेन्द्र सिंह जादौन, पालिकाध्यक्ष, राजाखेड़ा 

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया